फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News MY Hospital Gets Advanced X-Ray Machines for Neuro and Orthopedic Surgeries

Indore News: एमवाय हॉस्पिटल को मिली हाईटेक मशीन, न्यूरो और हड्डी सर्जरी अब होगी आसान

Sat, 22 Mar 2025 03:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 22 Mar 2025 03:55 PM IST
सार

Indore News: एमवाय हॉस्पिटल में न्यूरो और हड्डी रोग सर्जरी अब और भी आसान हो जाएगी, क्योंकि अस्पताल को दो एडवांस एक्स-रे इमेजिंग मशीनें मिल गई हैं। यह हाईटेक सी-आर्म मशीनें 180 डिग्री तक मूव हो सकती हैं 

विज्ञापन
Indore News MY Hospital Gets Advanced X-Ray Machines for Neuro and Orthopedic Surgeries
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

एमवाय हॉस्पिटल में न्यूरो और हड्डी रोग से संबंधित ऑपरेशन अब और भी आसान हो जाएगा। अस्पताल को दो नई एडवांस एक्स-रे इमेजिंग मशीनें मिल गई हैं, जिससे ऑपरेशन थिएटर में सुविधाएं बढ़ जाएंगी। इन हाईटेक एक्स-रे मशीनों की कई खूबियां हैं, लेकिन दो विशेषताएं इसे और खास बनाती हैं। यह मशीनें मरीजों के इलाज के साथ-साथ डॉक्टरों और सर्जनों के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होंगी।
विज्ञापन


मोबाइल यूनिट से लैस हाईटेक एक्स-रे मशीन
नई एक्स-रे मशीन मोबाइल यूनिट से लैस है, जिसका वजन करीब 400 किलोग्राम है। हालांकि, इसमें लगे पहियों की मदद से इसे ऑपरेशन थिएटर सहित अस्पताल के किसी भी हिस्से में आसानी से ले जाया जा सकता है। इसके अलावा, इस मशीन के एक्स-रे कैमरे को 180 डिग्री के एंगल तक मूव किया जा सकता है, जिससे डॉक्टर ऑपरेशन के दौरान अलग-अलग दिशाओं से स्पष्ट इमेज प्राप्त कर सकते हैं। इस मशीन का डिज़ाइन अंग्रेजी अक्षर "C" के आकार का होने के कारण इसे सी-आर्म मशीन कहा जाता है।
विज्ञापन


बेंगलुरु की कंपनी से खरीदी गई उन्नत मशीनें
मीडिया प्रभारी डॉक्टर मनीष गोयल ने बताया कि ये मशीनें बेंगलुरु की प्रसिद्ध आलेन्जर्स कंपनी से खरीदी गई हैं। सामान्यतः एक मशीन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये होती है। इस हिसाब से दोनों मशीनों की कुल लागत 20 लाख रुपये आई, लेकिन ऑपरेशन थिएटर में इंस्टॉलेशन की फीस जोड़कर कुल खर्च लगभग 25 लाख रुपये हुआ है। इन उन्नत मशीनों को अस्पताल में शामिल करने से इलाज में आधुनिक तकनीक का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्जरी में मिलेगी बड़ी सुविधा, मरीजों को होगा लाभ
इस हाईटेक मशीन में दो स्क्रीन दी गई हैं, जिनमें से एक स्क्रीन पर ऑपरेशन के दौरान मरीज का ब्लड प्रेशर, हार्ट बीट और अन्य महत्वपूर्ण रिपोर्ट दिखाई देगी, जबकि दूसरी स्क्रीन पर सर्जरी का लाइव प्रसारण होगा। इससे सर्जन डॉक्टरों को ऑपरेशन करने में काफी आसानी होगी और ऑपरेशन की सटीकता बढ़ेगी। इन मशीनों की खूबियों के कारण ब्रेन ट्यूमर और रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के लिए इसे किसी वरदान से कम नहीं माना जा रहा है। इसके उपयोग से अधिक मरीजों के ऑपरेशन किए जा सकेंगे, जिससे अस्पताल में इलाज की गुणवत्ता और बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed