फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news munni didi story women's empowerment

Indore News: खजूर के पत्तों की झाडू और सजावटी सामान, इंदौर की मुन्नी दीदी को मिल रही नई पहचान

Tue, 15 Oct 2024 10:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 15 Oct 2024 10:07 PM IST
सार

गुरुग्राम में आयोजित आजीविका सरस मेले में मुन्नी दीदी द्वारा बनाई गए उत्पाद विशेष आकर्षण का केन्द्र बने
 

विज्ञापन
indore news munni didi story women's empowerment
प्रदर्शनी में मुन्नी दीदी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

अवसर मिले तो छोटे से गांव की महिला भी आत्मनिर्भरता की ओर अपने कदम बढ़ा सकती है। ऐसा ही कुछ इंदौर जिले की जनपद पंचायत सांवेर के चंन्द्रवती गंज  की महालक्ष्मी स्व सहायता समूह से जुड़ी मुन्नी दीदी ने कर दिखाया है। समूह से जुड़कर उन्होंने छोटी-छोटी बचत के लिए प्रोत्साहित होकर परिवार की आय बढ़ाने में में सहयोग करते हुए आत्मनिर्भरता की कदम बढ़ा दिया है। मुन्नी दीदी खजूर के पत्तों की आकर्षक झाडू एवं अन्य सजावटी सामान बनाती हैं, जिसे वे हाट बाजार एवं मेलों में विक्रय करती हैं।
विज्ञापन


गुरुग्राम में बनीं आकर्षण का केंद्र
मध्यप्रदेश आजीविका मिशन के माध्यम से मुन्नी दीदी को एक नई दिशा मिली। उन्होंने अपने उत्पादों को गुरु ग्राम स्थित आजीविका सरस मेले में लगाया है। ग्रामीण आजीविका मिशन के मैदान स्टॉफ ने उन्हें स्वयं सहायता समूह से जुड़कर छोटी-छोटी बचत के लिए प्रेरित किया। खजूर के पत्तों से आकर्षक झाडू और अन्य सजावटी सामान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। मुन्नी दीदी महालक्ष्मी स्व सहायता समूह से जुड़कर न केवल छोटी छोटी बचत कर रही हैं और समूह से प्राप्त ऋण राशि से अपने परिवार की आमदनी भी बढ़ा रही हैं। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान
मुन्नी दीदी द्वारा बनाए जा रहे सजावटी सामान न केवल स्थानीय स्तर पर पसंद किए जाते हैं बल्की राष्ट्रीय स्तर पर भी पसंद किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गुरुग्राम में राष्ट्रीय आजीविका मिशन अंतर्गत सरस मेले का आयोजन 29 अक्टूबर 2024 तक किया जा रहा है जिसमें इंदौर जिले की मुन्नी दीदी द्वारा अपनी स्टाल लगाई गई है। मुन्नी दीदी ने बताया कि मेले में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। मेरे द्वारा बनाई गई झाडू और अन्य सजावटी सामग्री अच्छे दामों पर बिक रही है। उन्होंने बताया कि समूह से जुड़कर हमें एक नई दिशा और आगे बढ़ने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed