{"_id":"6a009784c829ecf62f072d5a","slug":"indore-news-municipal-corporation-employees-beat-man-imc-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: निगम कार्यालय में युवक की पिटाई, किसी कर्मचारी ने सिर पर डंडा मारा तो किसी ने जमीन पर पटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: निगम कार्यालय में युवक की पिटाई, किसी कर्मचारी ने सिर पर डंडा मारा तो किसी ने जमीन पर पटका
Sun, 10 May 2026 10:05 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Sun, 10 May 2026 10:05 PM IST
सार
Indore News: द्वारकापुरी स्थित नगर निगम जोन 14 कार्यालय में एक युवक द्वारा हंगामा करने पर निगम कर्मचारियों ने उसके साथ हिंसक मारपीट की। युवक पार्षद की गाड़ी के आगे लेट गया था, जिसके बाद कर्मचारियों ने उसके सिर पर डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
निगमकर्मियों ने डंडे से युवक की पिटाई की।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित नगर निगम के जोन क्रमांक 14 के कार्यालय में शनिवार शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मनोज उर्फ गोलू निवासी ऋषि पैलेस कॉलोनी नशे की हालत में परिसर के भीतर घुस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था और उसने कार्यालय में घुसते ही हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों और युवक के बीच विवाद की स्थिति बन गई।
जोन अध्यक्ष की गाड़ी के सामने लेटा युवक
हंगामे के दौरान युवक कार्यालय परिसर में खड़ी जोन अध्यक्ष और पार्षद शानू शर्मा की सरकारी गाड़ी के ठीक सामने लेट गया। इसके साथ ही उसने परिसर में खड़ी अन्य गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ करने का प्रयास भी किया। युवक की इस हरकत से वहां मौजूद कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब युवक ने निगम के मस्टरकर्मी भरत पर हमला करने की कोशिश की।
कर्मचारियों ने डंडे और लात-घूंसों से पीटा
विवाद बढ़ने पर नगर निगम के कर्मचारियों ने कानून हाथ में लेते हुए युवक के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। एक कर्मचारी ने युवक के सिर पर डंडे से जोरदार वार किया जिससे वह लहूलुहान हो गया, जबकि अन्य कर्मचारियों ने उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। घटना का यह पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद हो गया जो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलते ही द्वारकापुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान युवक को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान मनोज भोंडवे के रूप में हुई है और उसके विरुद्ध उचित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि जिस समय यह घटना घटी उस दौरान पुलिस और निगम के अधिकांश वरिष्ठ अधिकारी दशहरा मैदान में वीआईपी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन