फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Minister Vijayvargiya said - Lalwani was cut due to giving tickets to women.

Indore Lok Sabha: 'उड़ती खबर है कि शंकर लालवानी का टिकट कटा है', कैलाश विजयवर्गीय ने किया बड़ा खुलासा

Wed, 06 Mar 2024 08:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 06 Mar 2024 08:35 PM IST
सार

भाजपा ने मध्य प्रदेश की 29 में से 24 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। इंदौर समेत पांच सीटों पर प्रत्याशियों के नाम होल्ड पर हैं। ऐसे में प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खुलासा किया कि उड़ती खबर मिली है कि लालवानी का टिकट कट गया है।    

विज्ञापन
Indore News: Minister Vijayvargiya said - Lalwani was cut due to giving tickets to women.
कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए देशभर की 195 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश की इंदौर समेत पांच सीटों को छोड़कर 29 में से 24 सीटों पर नाम तय हो गए हैं। इंदौर सीट भाजपा की सुरक्षित सीट मानी जाती है। टिकट होल्ड होने से सांसद शंकर लालवानी भी आशंकित हैं। ऐसे में प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह कहकर उनकी धुकधुकी बढ़ा दी कि 'उड़ती-उड़ती खबर आई है कि शंकर लालवानी जी का टिकट कट गया है। इंदौर एक सुरक्षित सीट है। इस पर एक महिला को चुनाव लड़ाया जा सकता है।'

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम में महिलाओं के बीच थे। भाजपा की महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को इस दौरान उन्होंने अपने खास अंदाज में अधिक से अधिक संख्या में राजनीति में आने की अपील भी कर दी। उन्होंने कहा कि आप में से कई लोग विधायक और सांसद बनने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। फिर वह बोल गए कि "मुझे तो उड़ती-उड़ती यह भी खबर मिली है कि सांसद शंकर लालवानी का टिकट इसलिए कटा है, क्योंकि यहां से किसी महिला को टिकट देना है। इंदौर से महिला सांसद होना चाहिए। महिला को लड़ाओ तो सेफ सीट देखो।" बाद में विजयवर्गीय ने हाॅल में मौजूद महिलाओं से पूछा कि "कौन-कौन चुनाव लड़ना चाहता है? अपने हाथ ऊंचा करें।" उनका यह कहना था कि हॉल में मौजूद सभी महिलाओं ने हाथ उठा दिए। फिर महिलाओं की हंसी से हॉल गूंज गया। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वर्चुअली संबोधित किया।कार्यक्रम के बाद विजयवर्गीय ने मीडिया से कहा कि महिलाओं का कार्यक्रम था, मै मजाक कर रहा था। अभी टिकट तय नहीं हुआ है। लालवानी अभी उ्म्मीदवार है। 

 

चावड़ा जी, आप तो कुकिंग क्लास ज्वाइन कर लो
विजयवर्गीय ने कार्यक्रम में मजाकिया लहजे में कहा कि यदि महिलाएं चुनाव लड़ेगी तो हम क्या करेंगे? फिर उन्होंने आईडीए के पूर्व अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा से कहा कि "आपने तो आईडीए छोड़ दिया है, अब कुकिंग क्लास ज्वाइन कर लो।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed