Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय टीआई से बोले- नशा करने वालों को उलटा लटका देना
विजयवर्गीय ने कहा कि नशा करने वालों से सबसे ज्यादा परेशान बहन बेटियां रहती है।नशे के बाद लोग गलत हरकत करता है। मुझे तो गुस्सा आता है,जब नशाखोर छोटी बच्चियों के साथ गलत हरकत करते है। उनका तो गला दबा देना चाहिए।
विस्तार
इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नशे के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के लिए पुलिस अफसरों को कहा है। वे गुरुवार को भागीरथपुरा क्षेत्र में भाजपा के सदस्यता अभियान में शामिल होने गए थे। उन्होंने मंच से कहा कि आजकल के बच्चे नशे के चक्कर में है और मैं नशे का विरोधी हुं। अभी कुछ दिनों पहले मैने पुलिस के सामने नशे को लेकर नाराजगी प्रकट की थी।
फिर उन्होंने थाना प्रभारी से कहा कि नशा करने वाले, बेचने वालों को उलटा लटका देना। नशा करने के बाद पता नहीं लोगों की इंसानियत कहां चली जाती है। विजयवर्गीय ने कहा कि नशा करने वालों से सबसे ज्यादा परेशान बहन बेटियां रहती है।नशे के बाद लोग गलत हरकत करता है। मुझे तो गुस्सा आता है,जब नशाखोर छोटी बच्चियों के साथ गलत हरकत करते है। उनका तो गला दबा देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि समाज में बहुत विकृति आ रही है। इसे सिर्फ धार्मिक गतिविधियां ही बचा सकती है। अभी नवरात्रि आ रही है। तब बहन बेटियों की पूजा करो। उन्हें श्रद्धा की दृष्टी से देखो। भारत में मां, बेटी बहनों को देवी स्वरुप मानते है।
कम कपड़ में एक युवती के रील बनाने के मामले में वे बोले कि कल मेरे पास कुछ महिलाएं आई थी। उन्होंने मुझसे शिकायत करते हुए कहा कि एक लड़की कम कपड़े में घूम रही है। इस बारे में मैने अफसरों से बात की।
मैने उनसे कहा कि इंदौर में ऐसा नहीं चलेगा कि कोई भी कैसे भी कपड़े पहन कर निकल जाए। यह माता अहिल्या की नगरी है। यहां महिला की मर्यादा धूमिल होते हुए कोई नहीं देख सकता। उस बेटी ने बाद में माफी मांगी। हम इस इंदौर शहर को नहीं बिगड़ने देंगे। हम शहर के बच्चों का अच्छा भविष्य बनाएंगे।
