फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Metro work begins at Khajrana intersection in Indore, train to run till Khajrana after one and a

Indore News: मेट्रो का काम इंदौर के खजराना चौराहे पर शुरू, डेढ़ साल बाद खजराना तक चलेगी ट्रेन

Sun, 18 Jan 2026 10:24 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 18 Jan 2026 10:24 AM IST
सार

इंदौर में अब अब खजराना तक मेट्रो ट्रैक बिछाने का काम जारी है। यहां पिलर बन चुके है। लंबे समय से रूट को लेकर जारी असमंजस के बाद, अब अंडरग्राउंड हिस्से पर भी सहमति बन गई है, जिससे अब मेट्रो के काम को रफ्तार मिलेगी। 

विज्ञापन
Indore News: Metro work begins at Khajrana intersection in Indore, train to run till Khajrana after one and a
खजराना चौराहे पर मेट्रो का काम शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में अब मेट्रो के काम ने रेडिसन चौराहे से आगे रफ्तार पकड़ ली है। अब खजराना चौराहे तक पिलर बन गए हैं। पहले चरण में इस हिस्से तक ही मेट्रो ट्रेन का संचालन होगा, हालांकि इसमें डेढ़ साल का समय लगेगा, क्योंकि अभी ट्रैक, पटरियां और स्टेशन बनाने का काम भी होना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

खजराना चौराहे के बाद मेट्रो ट्रेन का काम लंबे समय से धीमा था, क्योंकि अंडरग्राउंड हिस्से का रूट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की आपत्ति के बाद तय नहीं हो पा रहा था। पिछले महीने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खजराना चौराहा के आगे से मेट्रो रूट अंडरग्राउंड करने की सहमति दी थी। अभी मेट्रो ट्रैक ट्रायल के लिए 17 किलोमीटर लंबाई में रेडिसन चौराहे तक तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रेडिसन चौराहा से आगे एमआर-9 और खजराना चौराहे तक मेट्रो के पिलरों का काम जारी है। यहां डेढ़ साल पहले खुदाई कर काम शुरू किया गया था। अब पिलरों पर बनकर तैयार बेस को रखा जाएगा और उसके बाद पटरियां बिछाने का काम शुरू होगा। एक स्टेशन खजराना चौराहे पर भी प्रस्तावित है। उसका निर्माण अभी शुरू होना है।


ये भी पढ़ें:25 जनवरी तक बंद रहेगी मेट्रो, मार्च में रेडिसन चौराहे तक शुरू होगी

इंदौर में फिलहाल गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17 किलोमीटर के हिस्से में मेट्रो का काम पूरा हो चुका है। इसके बीच आने वाले पांच मेट्रो स्टेशनों का काम समाप्ति की ओर है। वहां टिकट खिड़की व इंटीरियर का काम हो चुका है। लिफ्ट व एस्केलेटर लगाए जाना बाकी है।


जल्दी ही गांधी नगर मेट्रो स्टेशन से टीसीएस चौराहे तक कमर्शियल रन शुरू होगा। रेडिसन चौराहा तक मेट्रो ट्रेन के कमर्शियल रन के लिए कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी की टीम भी इंदौर आने वाली है। टीम द्वारा सेफ्टी ऑडिट करने के बाद एनओसी जारी की जाएगी। इसके बाद इंदौर में मेट्रो ट्रेन का कमर्शियल रन शुरू किया जा सकेगा। मार्च तक रेडिसन चौराहे तक मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed