फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Mercury dips in Indore as cold winds intensify, weather department predicts chilly January

इंदौर में लौटी ठंड: पांच दिन बाद गिरा पारा, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Fri, 26 Dec 2025 08:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 26 Dec 2025 08:40 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में पांच दिनों के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और पारा 24.2 डिग्री तक लुढ़क गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ठंडी हवाएं चलने और जनवरी के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड की वापसी की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Indore News Mercury dips in Indore as cold winds intensify, weather department predicts chilly January
इंदौर में ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लोग - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में पिछले पांच दिनों से स्थिर तापमान के बाद एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर-पूर्वी हवाओं के प्रभाव से शहर में कंपकंपी बढ़ गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक इसी तरह ठंडी हवाएं चलती रहेंगी, जिससे दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले इन्फ्लुएंसर ने मांगी माफी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन


तापमान में गिरावट और मौसम का हाल
इंदौर में 21 दिसंबर से तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, लेकिन शुक्रवार को इसमें लगभग दो डिग्री की गिरावट आई। आज अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के करीब रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान में पिछले दिनों के मुकाबले मामूली बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन शीतलहर का असर बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी हवाओं का प्रभाव
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पूर्वी हवाओं की गति वर्तमान में धीमी होकर महज 2 किमी प्रति घंटा रह गई है। इस वजह से दिन में धूप का असर महसूस हो रहा है और सुबह 10 बजे के बाद गर्म कपड़ों की आवश्यकता कम पड़ रही है। हालांकि, रात 9 बजे के बाद ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ जाता है।


दिसंबर में बना ठंड का अनोखा रिकॉर्ड
इस साल इंदौर में ठंड ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले 25 दिनों से लगातार न्यूनतम तापमान इकाई (सिंगल डिजिट) के अंक में दर्ज किया जा रहा है। 31 दिसंबर तक स्थिति ऐसी ही बनी रहने की संभावना है। रात का तापमान कम होने के बावजूद दिन में उतनी अधिक ठंड महसूस नहीं हो रही है, जो इस बार के मौसम की एक विशेष बात रही है।

जनवरी में फिर बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, दिसंबर के अंतिम दिनों में पारा थोड़ा उछल सकता है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि, राहत की यह उम्मीद थोड़े समय के लिए ही है क्योंकि जनवरी की शुरुआत में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौटने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed