फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news md drugs police crime case narcotics

Indore News: राजस्थान से इंदौर लाए एमडी ड्रग्स, पुलिस ने कार अड़ाकर रोका, तीन आरोपी पकड़े

Wed, 20 Nov 2024 01:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 20 Nov 2024 01:40 PM IST
सार

Indore News: धार की तरफ जा रही थी कार, मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने रास्ते में ही दबोच लिया। 
 

विज्ञापन
indore news md drugs police crime case narcotics
तीन आरोपी पकड़ाए। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने सुपर कोरिडोर गांधीनगर चौराहे पर एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस टीम को एक नीले रंग की स्विफ्ट कार तेज गति से दिलीप नगर चौराहे की ओर जाते दिखी। पुलिस टीम के द्वारा धार की ओर जाने वाली उक्त कार को शासकीय वाहन अड़ाकर रोका और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। 
विज्ञापन


52 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली
नाम, पता पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम इरशाद पिता शेख मोहम्मद निवासी हारुन कॉलोनी खजराना इंदौर, लखन पिता किशोर बैरागी निवासी झालावाड़ राजस्थान, दशरथ पिता रामलाल सेन निवासी झालावाड़ राजस्थान बताया। सभी संदिग्धों की तलाशी लेते समय उनके पास अवैध मादक पदार्थ MD drugs होना पाया गया। इसका कुल वजन 52 ग्राम होना पाया गया जिसके संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने कोई उचित उत्तर नहीं दिया।
विज्ञापन


आरोपियों से ड्रग्स का नेटवर्क तलाश रही पुलिस
आरोपियों के कब्जे से लगभग 52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD Drugs, स्विफ्ट कार, मोबाइल जप्त कर, आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। आरोपी से अवैध मादक पदार्थों के स्त्रोत व नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed