फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Massive Fire Destroys 7 Shops, Causes Huge Losses in Nipania

Indore News: इंदौर में भीषण आग, 7 दुकानें खाक, 15 गाड़ियां भी जल गई

Wed, 19 Feb 2025 12:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 19 Feb 2025 12:50 PM IST
सार

Indore News: निपानिया इलाके में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से 7 दुकानें जलकर खाक हो गईं, जिसमें लाखों का नुकसान हुआ। फायर ब्रिगेड ने 9 टैंकर पानी डालकर 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Indore News Massive Fire Destroys 7 Shops, Causes Huge Losses in Nipania
भीषण आग में जली दुकानें। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के निपानिया इलाके में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते सात दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग से भारी नुकसान हुआ है, जिसमें दुकानों का फर्नीचर, मशीनें और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि ऑटो गैरेज में खड़ी 15 से ज्यादा बाइक भी इस हादसे में जल गईं। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को करीब 9 टैंकर पानी का इस्तेमाल करना पड़ा।  
विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट से आग लगी
फायर ब्रिगेड के एसआई सुशील दुबे के अनुसार, आग तुलसी नगर इलाके में लगी थी। इस हादसे में दो हार्डवेयर दुकानें, एक मिठाई की दुकान, एक पूजन सामग्री की दुकान, एक ऑटो गैरेज, एक एल्युमीनियम सेक्शन की दुकान और एक पिज्जा पॉइंट पूरी तरह जलकर खाक हो गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 4 बजकर 20 मिनट पर आग की लपटें देखीं और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के लिए करीब चार घंटे तक कड़ी मशक्कत की।  
विज्ञापन


15 बाइक भी जलकर खाक
इस हादसे में दो दुकानों में खड़ी करीब 15 बाइक जलकर खाक हो गईं। इनमें से एक बाइक सांवरिया दूध भंडार की दुकान में थी, जबकि बाकी 14 बाइक ओम साई ऑटो पार्ट्स और गैरेज में खड़ी थीं। सभी दुकानें टीन शेड से बनी हुई थीं और इनमें भारी मात्रा में सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरह जल गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दुकानें पूरी तरह जल गईं
फायर टीम के मुताबिक, जिन दुकानों को इस भीषण आग में नुकसान हुआ है, उनमें अश्विन गुप्ता की इंदौर इंटरप्राइजेस, प्रकाश गुप्ता की एक हार्डवेयर की दुकान, मेहरबान सिंह की सांवरिया स्वीट्स एंड डेयरी, केशव और सीमा की श्रीजी पूजा सामग्री की दुकान, राहुल की ओम साई राम ऑटो पार्ट्स और सरवैया गैरेज, राहुल विश्वकर्मा की महाकाल फैब्रिकेशन और बॉबी की वॉव पिज्जा नाम की दुकानें शामिल हैं। इन दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। हार्डवेयर की दुकान में लकड़ी का सामान, दरवाजे, मिठाई की दुकान में फ्रिज और मशीनें, ऑटो गैरेज में बाइक और पिज्जा शॉप के इलेक्ट्रिक आइटम पूरी तरह नष्ट हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से रोका, लेकिन तब तक दुकानों में रखा ज्यादातर सामान जल चुका था। प्रशासन अब इस घटना की जांच कर रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed