फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Marriage of disabled couples in Indore, family members took the bride and groom in their arms and

Indore News: इंदौर में दिव्यांग जोड़ों का विवाह, परिजनों ने दुल्हा-दुल्हन को गोद में लेकर दिलाए फेरे

Sun, 24 Nov 2024 06:54 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 24 Nov 2024 06:54 PM IST
सार

रविवार को कुछ दिव्यांग जोड़ों को उनके परिजनों ने गोद में उठाया और अग्नि वेदी के सात फेरे लगवाए, तो कुछ दिव्यांगों ने शहनाई की मधुर धून के बीच ट्रायसिकल पर बैठकर भी फेरे लिए।

विज्ञापन
Indore News: Marriage of disabled couples in Indore, family members took the bride and groom in their arms and
दुल्हा दुल्हन को गोद में उठाकर दिलाए फेरे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को इंदौर में 31 दिव्यांग जोड़े विवाह सूत्र में बंधे। सामूहिक विवाह में बिहार, राजस्थान के अलावा इंदौर संभाग के जिलों से भी जोड़े आए थे। लक्ष्मीनारायण सेवा संस्थान ने यह विवाह समारोह आयोजित कराया था। समारोह में चार हजार से ज्यादा मेहमानों को भोजन भी कराया गया। 

विज्ञापन


संस्था ने विवाह से पहले मेहंदी, महिला संगीत व हल्दी की रस्में भी कराईं। बीते 12 सालों में 700 जोड़ों का विवाह संस्था करा चुकी है। रविवार को कुछ दिव्यांग जोड़ों को उनके परिजनों ने गोद में उठाया और अग्नि वेदी के सात फेरे लगवाए, तो कुछ दिव्यांगों ने शहनाई की मधुर धून के बीच ट्रायसिकल पर बैठकर भी फेरे लिए। विवाह के लिए दुल्हनों के मेकअप की व्यवस्था भी संस्था ने कराई थी।
विज्ञापन


आयोजकों ने बताया कि सर्वधर्म विवाह का उद्देश्य यही है कि गरीब परिवार अपने बच्चों की विवाह कर्ज लिए बगैर कर सकें। जिन बेटियों के माता-पिता नहीं हैं, उनका विवाह भी संपन्न हुआ। समारोह में दानदाताओं ने पलंग, मंगलसूत्र, अलमारी, सिलाई मशीन, पायजेब व अन्य सामग्री भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed