फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: March taken out in Indore on the issue of Tirupati Balaji's Prasad, sages and saints also partici

Indore News:तिरुपति बालाजी के प्रसाद के मुद्दे पर इंदौर में निकाला मार्च, साधु संत भी हुए शामिल

Wed, 25 Sep 2024 07:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 25 Sep 2024 07:24 PM IST
सार

व्यंकटेशन देव स्थान से बुधवार शाम को मार्च निकाला। जिसमें बटुक आगे भगवा पताकाएं लेकर चल रहे थे। इसके बाद शामिल लोग हिन्दू समाज का अपमान, न सहेगा हिन्दूस्तान, मिलावट करने वालों को कड़ा दंड मिले जैसे नारे लगाए गए।

विज्ञापन
Indore News: March taken out in Indore on the issue of Tirupati Balaji's Prasad, sages and saints also partici
इंदौर में निकला शांति मार्च। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिरुपति बालाजी के प्रसाद में मिलावट के विरोध में बुधवार को इंदौर के व्यंकटेश देव स्थान से बड़ी मार्च निकला। जिसमें हजारों की संख्या में साधु संत, सामाजिक संगठन व हिन्दू संगठनों ने भाग लिया। शाम चार निकले शांति मार्च निकाला गया। जिसमें रामानुजाचार्य नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी विष्णु प्रपन्नाचार्य महाराज भी शामिल हुए।

विज्ञापन

 

व्यंकटेशन देव स्थान से बुधवार शाम को मार्च निकाला। जिसमें बटुक आगे भगवा पताकाएं लेकर चल रहे थे। इसके बाद शामिल लोग हिन्दू समाज का अपमान, न सहेगा हिन्दूस्तान, मिलावट करने वालों को कड़ा दंड मिले जैसे नारे लगाए गए। ज्ञापन सौंप कर कहा गया  कि दोषियों को चिन्हित कर कठोर दंड दिया जाए और धर्मस्थलों की व्यवस्था में प्रशासनिक दख़लंदाज़ी बंद की जाए। हमारी मांग है कि सरकार को धार्मिक देवस्थानों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

 

शांति मार्च में इतनी भीड़ शामिल हुई कि महूनाका, मोती तबेला मार्च का ट्रैफिक रोकना पड़ा। मार्च में वीर बगीची के पवनानंद महाराज, दत्त माउली संस्थान के अण्णा महाराज, अन्नपूर्णा आश्रम के संत जयेंद्रानंद महाराज, श्री रणजीत हनुमान मंदिर के पंडित दीपेश व्यास, खजराना गणेश मंदिर के पंडित अशोक भट्ट, हंस दास मठ के पवन शर्मा, गजासीन शनि मंदिर के संत दादू महाराज के साथ ही अनेक संत-महंत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed