फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news male husband rights divorce rape case

Indore News: पतियों का आंदोलन, पत्नियों की प्रताड़ना पर खुलकर बोले, पूरी सड़कें जाम, पुलिस हैरान

Thu, 23 Jan 2025 08:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 23 Jan 2025 08:08 PM IST
सार

Indore News: 28 साल के नितिन पडियार की आत्महत्या के बाद उसे इंसाफ दिलाने के लिए इंदौर में हजारों लोग इकट्ठा हुए। कई सामाजिक संगठनों ने भी इसमें हिस्सा लिया। 2 घंटे तक सड़कों पर ट्रैफिक जाम रहा। 
 

विज्ञापन
indore news male husband rights divorce rape case
मरीमाता चौराहे पर पूरी सड़कें जाम हो गई। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के नितिन पडियार की आत्महत्या के बाद उसे इंसाफ दिलाने की लड़ाई तेज होती जा रही है। गुरुवार को शाम 5 बजे मरीमाता चौराहे पर हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। कई संस्थाओं ने इसमें आव्हान किया और लोगों को इकट्ठा किया। लगभग दो घंटे तक चौराहे के आसपास का पूरा क्षेत्र जाम रहा। लोग नितिन को इंसाफ दिलाने और पत्नी हर्षा शर्मा और उसके परिजन पर केस दर्ज करने के लिए अड़े रहे। पुलिस के आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म हुआ। 
विज्ञापन

विज्ञापन


पुलिस को मिल जाता है ब्लैकमेलिंग का कारण
संस्था पौरुष के अशोक दशोरा ने बताया कि सभी लोग एक आवाज पर इकट्ठा हुए हैं और खुद आए हैं। आज देश में हजारों लड़के झूठे मुकदमों से परेशान हैं। पुलिस उन्हें ब्लैकमेल करती है और पत्नी और उसके परिजन लड़के को मरने पर मजबूर कर देते हैं। अशोक दशोरा ने कहा कि सरकार के आंकड़ों के मुताबिक लाखों लड़के इस तरह के मामलों में आत्महत्या कर चुके हैं और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


80 प्रतिशत मामले काउंसलिंग से सुलझ सकते हैं
प्रदर्शन में शामिल हुए उज्जवल स्वामी ने कहा कि 80 प्रतिशत मामले काउंसलिंग से ही सुलझ सकते हैं। छोटी छोटी बातों में झगड़े होते हैं और एक बार थाने और कोर्ट जाने के बाद मनमुटाव बढ़ते ही जाते हैं। उन्होंने कहा कि पारिवारिक मामलों को जितना जल्दी और आपसी सहमति से सुलझाया जा सके वही बेहतर है। अधिकतर मामलों में लोगों को कोई अच्छा मध्यस्त नहीं मिलता जिसके कारण रिश्ते टूट जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed