{"_id":"676909f2e080b6946f053988","slug":"indore-news-lokayukta-action-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: सहायक प्रबंधक के पांच ठिकानों पर छापा, आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त का एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: सहायक प्रबंधक के पांच ठिकानों पर छापा, आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त का एक्शन
Mon, 23 Dec 2024 08:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 23 Dec 2024 08:03 PM IST
सार
Indore News: कनीराम मंडलोई के घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई इंदौर, धार और मानपुर में एक साथ पांच स्थानों पर की गई।
विज्ञापन
कनीराम मंडलोई
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदिम जाति मर्यादित सहकारी संस्था पीथमपुर में पदस्थ सहायक प्रबंधक कनीराम मंडलोई के घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई इंदौर, धार और मानपुर में एक साथ पांच स्थानों पर की गई। लोकायुक्त पुलिस को छापेमारी के दौरान कई संपत्तियों की रजिस्ट्री मिली, जिससे यह पुष्टि हुई कि सहायक प्रबंधक और उनके भाई के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत सही थी।
लोकायुक्त में हुई थी शिकायत
यह कार्रवाई लोकायुक्त में दर्ज शिकायत के आधार पर की गई थी, जिसमें दोनों पर आय से अधिक संपत्ति जमा करने का आरोप था। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। डीएसपी लोकायुक्त आरडी मिश्रा के अनुसार, कनीराम मंडलोई और उनके भाई हेम सिंह, करण सिंह और दिनेश सिंह ने कुल ₹5,60,02,400 की संपत्ति पर खर्च किया है, जबकि उनके ज्ञात आय स्रोतों से ₹3,02,80,000 की आय प्राप्त हुई थी। यह उनकी आय से 84.95% अधिक है।
कई जगह पहुंची जांच टीम
आरोपियों और उनके परिवार के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर तलाशी वारंट प्राप्त किया गया। तलाशी अभियान के दौरान लोकायुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। जिसमें कनीराम मंडलोई के घर ग्राम जमनिया, जिला धार में हेम सिंह के मकान में, अलंकार पैलेस इंदौर में, छोटे जमनिया, जिला धार के फार्म हाउस में, श्री कृष्ण कॉलोनी धार और मानपुर में जांच हुई।
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति
डीएसपी आरडी मिश्रा ने जानकारी दी कि सत्यापन के बाद यह स्पष्ट हुआ कि कनीराम मंडलोई और उनके भाइयों ने ₹5,60,02,400 की संपत्ति पर खर्च किया, जो उनके आय के ज्ञात स्रोतों की तुलना में अत्यधिक है। इसके आधार पर यह कार्रवाई की गई और आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।