फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news: lions club indore sunshine district governor official visit

Indore News: जरूरतमंद महिलाओं को दी सिलाई मशीन, शासकीय स्कूलों में दी स्वच्छ पानी की सुविधा

Wed, 24 Dec 2025 11:44 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 24 Dec 2025 11:44 AM IST
सार

Indore News: लायंस क्लब ऑफ इंदौर सनशाइन की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें क्लब के सेवा कार्यों की सराहना की गई और महिला व शिक्षा से जुड़ी दो महत्वपूर्ण सेवा गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

विज्ञापन
indore news: lions club indore sunshine district governor official visit
indore news - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

लायंस क्लब ऑफ इंदौर सनशाइन की ओर से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस अवसर पर क्लब द्वारा अब तक किए गए सेवा कार्यों का विस्तृत अवलोकन किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें 
करोड़ों रुपए से होगा इंदौर के मंदिरों का कायाकल्प, रोज आएंगे दो लाख से अधिक भक्त
विज्ञापन


सेवा कार्यों की हुई सराहना
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में क्लब की गतिविधियों की सराहना की। कैबिनेट सेक्रेटरी सिद्धार्थ बंसल ने भी लायंस क्लब ऑफ इंदौर सनशाइन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को अनुकरणीय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार्टर्ड प्रेसिडेंट को किया याद
पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय सेंगर ने चार्टर्ड प्रेसिडेंट साधना सिंह को याद करते हुए कहा कि पिछले छह वर्षों से सनशाइन क्लब उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए डिस्ट्रिक्ट में नए सफलता के आयाम स्थापित कर रहा है और पूरे इंदौर डिस्ट्रिक्ट में अपनी अलग पहचान बना चुका है।

दो सेवा गतिविधियां भी की गईं
कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से दो सेवा गतिविधियां संपन्न की गईं। जोन चेयरपर्सन आशमा मल्होत्रा द्वारा एक बेरोजगार महिला लक्ष्मी को सिलाई मशीन भेंट की गई। वहीं क्लब की ओर से एम.एम. मेहरा द्वारा शासकीय स्कूल कबितखेड़ी को एक्वागार्ड मशीन प्रदान की गई।

93 सेवा गतिविधियों की रिपोर्ट
क्लब अध्यक्ष संगीता पाठक ने बताया कि अब तक क्लब द्वारा 93 सेवा गतिविधियों की रिपोर्ट लायंस पोर्टल पर दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि आने वाले छह महीनों में क्लब द्वारा और अधिक सेवा कार्य किए जाएंगे।


नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर
सचिव नेहा सिंह ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मिशन 1:5 के तहत पांच नए सदस्यों को क्लब से जोड़ा जा रहा है। साथ ही एलसीआईएफ फंड में क्लब की ओर से 30 डॉलर का योगदान दिया जा रहा है।

इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी सिद्धार्थ बंसल, डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर विनोद जोशी, सीईओ नरेंद्र मेहता, रीजन चेयरपर्सन मंजू मंडलोई और जोन चेयरपर्सन आशमा मल्होत्रा उपस्थित रहीं।
क्लब की ओर से अध्यक्ष संगीता पाठक, सचिव नेहा सिंह, कोषाध्यक्ष अर्चना शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

सदस्यों का किया सम्मान
कार्यक्रम के अंत में क्लब अध्यक्ष संगीता पाठक ने सेवा गतिविधियों और सेवा सप्ताह में सहयोग के लिए सभी सदस्यों का सम्मान किया और उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed