फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Laborer taken to a field in Gautampura under the pretext of being offered alcohol and murdered.

Indore News: गौतमपुरा में शराब पिलाने के बहाने मजदूर को ले गए खेत और कर दी हत्या

Mon, 13 Jul 2026 07:42 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 13 Jul 2026 07:42 PM IST
सार

इंदौर के गौतमपुरा क्षेत्र में एक खेत से मजदूर का पत्थरों से कुचला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई।  शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद उसकी हत्या की गई। मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश कर हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

विज्ञापन
Indore News: Laborer taken to a field in Gautampura under the pretext of being offered alcohol and murdered.
इंदौर में हत्या

विस्तार

इंदौर के समीप गौतमपुरा ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस ने एक खेत से मजदूर का शव बरामद किया है। शव पर चोट के कई निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस हत्यारों का पता नहीं लगा पाई है। शव को पत्थरों से कुचला गया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने पहले मजदूर के साथ शराब पी और फिर किसी तात्कालिक विवाद के बाद पत्थरों से उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन



मृतक की शिनाख्त बाबू राठौर के रूप में हुई है। बाबू के भतीजे दीपक ने बताया कि चाचा दो दिन पहले घर से लापता हो गए थे। वे मजदूरी से लौटने के बाद हर शाम शराब पीने जाते थे। रोज की तरह वे कलाली पर गए, लेकिन लौटकर नहीं आए। सुबह पता चला कि उनका शव एक खेत में पड़ा है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

 

कैमरे में एक व्यक्ति के साथ जाता दिखा था बाबू

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए शराब की दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इनमें बाबू एक अन्य व्यक्ति के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। आशंका है कि उसी व्यक्ति ने बाबू की हत्या की है। बाबू के परिवार में दिव्यांग पत्नी और तीन बच्चे हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बाबू की किसी से पुरानी रंजिश तो नहीं थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed