फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news kisan morcha mandi issue

Indore News: किसान परेशान ! मंडियों में अनाज रखने की जगह नहीं, करोड़ों रुपए के शेड पर व्यापारियों का कब्जा

Wed, 10 Jul 2024 08:41 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 10 Jul 2024 08:41 AM IST
सार

Indore Mandi News: किसानों को बारिश में उपज खराब होने की आशंका, बोले मंडी के शेड को व्यापारियों ने गोदाम बनाया, अधिकारियों ने व्यापारियों को माल निकलाने का आदेश जारी किया
 

विज्ञापन
indore news kisan morcha mandi issue
इंदौर की मंडियों में शेड में रखा व्यापारियों का अनाज। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

बारिश आ चुकी है और इंदौर की मंडियों में अनाज लाने वाले किसान परेशान हैं। किसान मोर्चा का कहना है कि मंडियों में अनाज को सुरक्षित रखने के लिए जगह नहीं है। इंदौर की मंडियों में किसानों की उपज को सुरक्षित रखने के लिए करोड़ों रुपए के शेड बनाए गए हैं लेकिन उन पर व्यापारियों ने कब्जा कर लिया है। व्यापारी इन शेड का गोदाम की तरह उपयोग करते हैं और कई दिनों तक उनका माल इन शेड में पड़ा रहता है। वहीं अमर उजाला से बातचीत में मंडी सचिव नरेश परमार ने कहा कि किसी किसान को अनाज रखने में परेशानी है तो हमसे सीधे बात करे। अभी तक किसी किसान को अनाज रखने में दिक्कत नहीं आई है। हमने व्यापारियों को भी शेड में रखा अनाज खाली करने के लिए आदेश जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के रामस्वरूप मंत्री, बबलू जाधव, चंदन सिंह बड़वाया और शैलेंद्र पटेल ने बताया कि आजकल इंदौर का मौसम अचानक बिगड़ जाता है और बारिश होने लगती है। ऐसे में किसानों के माल की कोई सुरक्षा नहीं है। उन्हें धूप, बरसात में अपने उपज को ट्रालियां और वाहनों में रखना पड़ता है। जिससे उपज खराब हो जाती है और उन्हें बराबर भाव नहीं मिलता है। सभी ने बताया कि किसानों के साथ व्यापारियों के द्वारा की जा रही इस मनमानी का किसान संगठन पुरजोर विरोध करते हैं। हमने मंडी समिति से मांग की है कि किसानों के लिए बनाए गए शेड को तत्काल व्यापारियों से खाली करवाएं और किसानों की उपज को सुरक्षा दें। कई बार गांव से उपज लेकर किसान जब आता है तब मौसम खुला रहता है लेकिन मंडी में नीलामी, तोल में और भुगतान में लंबा समय लगता है और ऐसे में मौसम बदल जाता है तो किसान की उपज खराब होती है।
विज्ञापन


करोड़ों रुपए के शेड बनाए गए, व्यापारियों ने किया कब्जा
सभी ने बताया कि मंडी समिति ने दिखाने को तो किसानों के लिए करोड़ों रुपए के शेड बनाए हैं लेकिन उन शेड का अधिकांश उपयोग व्यापारी ही कर रहे हैं। व्यापारी माल खरीद कर शेड में रख देते हैं और कई कई दिन तक वह माल वहीं पड़ा रहता है। वहीं पैकिंग होता है और उसके बाद भेजा जाता है। एक तरह से बगैर किराए के मंडी शेड का व्यापारी उपयोग कर रहे हैं। इसको लेकर पूरे जिले के किसानों में आक्रोश है। किसान संगठनों ने मंडी समिति के सचिव और अन्य अधिकारियों की जानकारी में भी इस मामले को लाया है और यदि जल्दी ही शेड खली नहीं कराए गए तो किसानों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी समय रहते माल हटा लेंगे
मंडी सचिव नरेश परमार ने बताया कि हमने एक जुलाई को ही सभी मंडियों में शेड से माल बाहर निकालने का आदेश जारी कर दिया है। व्यापारी माल बाहर निकाल भी रहे हैं। किसी किसान को अभी तक परेशानी नहीं आई है। यदि किसी किसान को माल रखने में परेशानी है तो वह सीधे हमसे संपर्क करे। हर साल एक जुलाई को हम व्यापारियों को माल बाहर रखने के लिए कह देते हैं क्योंकि बारिश की वजह से अनाज खराब हो सकता है यह हमें भी पता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed