{"_id":"65b8fecd73fed9149203d91b","slug":"indore-news-kailash-vijayvargiya-arpita-bobde-music-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: अर्पिता को मिला रफी अवार्ड, कैलाश विजयवर्गीय बोले नई पीढ़ी को मार्गदर्शन की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: अर्पिता को मिला रफी अवार्ड, कैलाश विजयवर्गीय बोले नई पीढ़ी को मार्गदर्शन की जरूरत
Tue, 30 Jan 2024 07:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 30 Jan 2024 07:21 PM IST
सार
Indore News : संस्था उत्कर्ष ने सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा।
विज्ञापन
अर्पिता को सम्मानित करते कैलाश विजयवर्गीय।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगीत के क्षेत्र में कई वर्षों से काम कर रही संस्था उत्कर्ष ने सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें शहर की ख्यात गायिका अर्पिता आशीष बोबड़े को स्व. मोहम्मद रफी की याद में स्थापित 20वें रफी अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय थे।
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी, ख्यात गायक बूंदु खां, डॉ. दिलीप कवठेकर, एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा मामा, मराठी समाज इंदौर के अध्यक्ष चंद्रकांत पराड़कर भी मौजूद थे। इस मौके पर संगीत क्षेत्र में बोबड़े के योगदान का उल्लेख करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि उन्होंने सुगम संगीत के क्षेत्र में शहर को नई पहचान दिलाने में महती भूमिका अदा की है। उन्होंने कहा वह नई पीढ़ी के लिए आदर्श हैं। युवाओं को हर क्षेत्र की तरह संगीत के क्षेत्र में भी अच्छे मार्गदर्शक की जरूरत होती है और अर्पिता के मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को स्थापित होने का मौका मिलेगा।
सम्मान समारोह के पहले छाया गीत 79 श्रृंखला में शहर के ख्यात गायक राजेंद्र गलगले, रूपक बुंदेला, नुपुर पंडित, अनुभा खाडिलकर पेंडसे, विश्वेष शिधोरे, निखिल खानवलकर, राशि सोलंकी, जान्हवी मुद्रिस, आकृति अन्तर्वेदी, तनया मुंशी के साथ ही रफी अवार्ड से सम्मानित अर्पिता बोबडे ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संगीत संयोजन प्रकाश खानवलकर और हर्षद शेवगांवकर ने किया। इसमें प्रकाश (ऑक्टोपेड), हेमेन्द्र महावर (तबला), सुधीर कोरात्रे (ढोलक), योगेश्वर कान्हेरे, अक्षय चिखलीकर (गिटार) ने अपनी संगत दी। सूत्र संचालन मेघा खानवलकर ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के संगीत रसिक मौजूद थे।