फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news job rojgar vacancy

Indore News: कलेक्टर के निर्देश पर इंदौर में लगेगा रोजगार मेला, 27 सितंबर को कई बड़ी कंपनियां आएंगी

Sat, 21 Sep 2024 10:29 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 21 Sep 2024 10:29 AM IST
सार

विभिन्न पदों पर युवा रोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं। निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में मिल रहा मौका। 18 से 40 वर्ष की आयु के आवेदक आ सकते हैं।

विज्ञापन
indore news job rojgar vacancy
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में इंदौर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 27 सितंबर 2024 शुक्रवार को किया जाएगा। यह मेला सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर (जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के पास) 10 पोलोग्राउन्ड इंदौर में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह कंपनियां आएंगी
उप संचालक रोजगार पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि उक्त रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कम्पनियां आएंगी। इनमें बी.एस.एस. स्माल फाईनेन्स, श्याम टाटा मोटर्स, शैफाली बिजनेस सोल्यूशन, एस.बी.आई. लाईफ, जॅस्टडॉयल, सेमली फूड (उत्साह), एस.जी.एस. सिक्यूरिटी, आदि शामिल हैं। इनके लगभग 350 से अधिक विभिन्न पद हैं। इनमें प्रबन्धक, लेखापाल, सेल्स एक्जिकिटिव, टेलीकॉलर, मोबलाईजर, टेक्नीशियन, कम्यूटर ऑपरेटर, बैक आफिस, ड्रायवर, सुरक्षा गार्ड, हैल्पर आदि पदों पर आकर्षक वेतन दिया जाएगा। रोजगार प्रदान करने के लिए कंपनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयन करेंगे।
विज्ञापन


यह दस्तावेज लेकर आएं
उक्त मेले में 18 से 40 वर्ष के आवेदक जो की आठवीं से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में पास आ सकते हैं। तकनीकी योग्यता के आवेदक भी उक्त पदों के लिए रोजगार मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडाटा की प्रतियां एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड, प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियों के साथ उपस्थित हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed