फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news jashn e satyanarayan sattan javed akhtar kavi sammelan mushaira

Indore News: उर्दू की महफिल में हुआ हिंदी का सम्मान, शायरी कविताओं से रोशन हुई रात

Sat, 01 Feb 2025 10:12 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 01 Feb 2025 10:12 PM IST
सार

Indore News: लोकप्रिय कवि सत्यनारायण सत्तन के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम जश्न ए सत्तन को देखने के लिए उमड़ पड़ा शहर। देश के नामचीन कवियों और शायरों से गुलजार हुई रात।
 

विज्ञापन
indore news jashn e satyanarayan sattan javed akhtar kavi sammelan mushaira
श्रोताओं को संबोधित करते सत्यनारायण सत्तन। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शनिवार रात हुए अनोखे आयोजन ने शहरवासियों का दिल जीत लिया। लोकप्रिय कवि सत्यनारायण सत्तन के सम्मान में आयोजित जश्न ए सत्तन में कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम को देखने के लिए खासी भीड़ उमड़ी और शुभारंभ से पहले ही पूरा सभागृह श्रोताओं से खचाखच भरा नजर आया। 
विज्ञापन


उर्दू की महफिल में हिंदी का सम्मान
कार्यक्रम की टैग लाइन ने सभी को खासा आकर्षित किया जिसमें लिखा गया कि उर्दू की महफिल में हिंदी का सम्मान। सत्यनारायण सत्तन ने अपने लिए आयोजित इस मुशायरे और कवि सम्मेलन के लिए सभी कवियों, शायरों और शहरवासियों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत में कविताओं, शायरी का महत्व बताते हुए कहा कि किस तरह से हर दौर में इंसान को इंसान से जोड़ने के लिए इन्होंने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने अहिल्या नगरी की सांस्कृतिक विरासत और मालवा निमाड़ के महत्व को रेखांकित करते हुए भविष्य के इंदौर का खाका खींचने का भी प्रयास किया। बातों ही बातों में उन्होंने इंदौर के जिम्मेदारों और शहरवासियों को कई जरूरी संदेश भी दे दिए। 
विज्ञापन


इन्हें सुनने के लिए बेसब्र नजर आए श्रोता
शकील आज़मी, अबरार काशिफ, महशर आफरीदी, संपत सरल, शकील जमाली, नदीम शाद, स्वयं श्रीवास्तव, नदीम फर्रुख, नईम फ़राज़, जीशान इब्राहिम, हिमांशी बाबरा, मुश्ताक़ अहमद मुश्ताक, मनिका दुबे, अहमद निसार, तजदीद साक़ी, इमरान यूसुफजई ने कार्यक्रम की शान बढ़ाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed