Indore News: रनवे पर मंडरा रहा था खतरा, एयरपोर्ट पर पिंजरे में फंसा सियार
Indore News: इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर रनवे के पास लगाए गए पिंजरे में एक सियार फंस गया। वन विभाग ने उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर एक बार फिर जंगली जानवरों की मौजूदगी ने विमान सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। रनवे के पास लगाए गए पिंजरे में एक सियार फंस गया, जिसे वन विभाग की टीम ने सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें
इंदौर में दो साल से पत्नी अलग रह रही थी, पति ने कर ली आत्महत्या
रनवे के पास लगाया गया था पिंजरा
एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार के अनुसार विमानों की सुरक्षित उड़ान सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट परिसर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रनवे और आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं। नियमित जांच के दौरान एक पिंजरे में सियार मिला। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर सियार को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।
एयरपोर्ट और वन विभाग का संयुक्त अभियान
एयरपोर्ट का ऑपरेशनल एरिया 728 एकड़ से अधिक में फैला है। रनवे के आसपास बड़े खुले मैदान और घास-फूस होने के कारण जंगली जानवर बाउंड्रीवॉल के नीचे से परिसर में प्रवेश कर जाते हैं। इसी खतरे को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन और वन विभाग संयुक्त अभियान चला रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की विमान दुर्घटना की आशंका को रोका जा सके।
दिसंबर में डीजीसीए टीम ने देखे थे दो सियार
दिसंबर 2025 में नागर विमानन महानिदेशालय की जांच टीम ने रनवे के आसपास दो सियार देखे थे। इसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने जिला प्रशासन और वन विभाग को पत्र लिखकर सियारों को पकड़ने की मांग की थी। उसी के बाद से अभियान तेज किया गया, जिसमें अब पहली सफलता मिली है।
परिसर में 10 से अधिक सियार होने की आशंका
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार परिसर में 10 से अधिक सियार और अन्य जंगली जानवरों की मौजूदगी की आशंका है। वर्ष 2014 में भी विमान से सियार टकराने की घटना के बाद अभियान चलाया गया था, जिसमें 15 से ज्यादा जानवर पकड़े गए थे। अधिकारियों का कहना है कि जानवरों की मौजूदगी विमान सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती है, इसलिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
