फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Indore railway station will be rejuvenated, Bhoomi Pujan will be held on February 20, Prime Minis

Indore News: इंदौर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 20 फरवरी को भूमिपूजन, प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे

Mon, 19 Feb 2024 10:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 19 Feb 2024 10:33 PM IST
सार

इंदौर रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने के लिए मास्टर प्लान बनाया गया है। इस अत्याधुनिक स्टेशन पर भव्य प्रवेश द्वार, रुफ प्लाजा, आधुनिक लाउंज, प्लेटफॉर्म कवर शेड, स्टेशन क्षेत्र की जल निकासी की व्यवस्थायहां उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
Indore News: Indore railway station will be rejuvenated, Bhoomi Pujan will be held on February 20, Prime Minis
स्टेशन की तैयारियों को देखते सांसद लालवानी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

आने वाले 50 सालों की जरुरतों के हिसाब से इंदौर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर को नए और आधुनिक रेलवे स्टेशन की सौगात देंगे। नए स्टेशन का भूमिपूजन 26 फरवरी को सुबह 10.45 बजे होगा। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे।

विज्ञापन

सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि इंदौर स्टेशन से मेट्रो स्टेशन को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही पार्क रोड स्टेशन का विकास भी किया जाएगा। यह स्टेशन इंदौर की आने वाली 50 साल की जरुरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। प्लेटफार्म को आधुनिक बनाया जाएगा। रेलवे ट्रेक की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन

लालवानी ने बताया कि इंदौर रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने के लिए मास्टर प्लान बनाया गया है। इस अत्याधुनिक स्टेशन पर भव्य प्रवेश द्वार, रुफ प्लाजा, आधुनिक लाउंज, अतिरिक्त प्रवेश द्वार, प्लेटफॉर्म कवर शेड, स्टेशन क्षेत्र की जल निकासी की व्यवस्था, वाई-फाई आदि सुविधाएं यहां उपलब्ध होगी। इसके अलावा बड़ी पार्किंग भी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लालवानी ने कहा कि इंदौर देश में सबसे तेजी से बढ़ता हुआ शहर है। जहां पूरे देश से व्यक्ति पहुंचता है ऐसे में रेलवे स्टेशन को यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या के हिसाब से सुविधाएं दी जाएगी। पार्क रोड स्टेशन को  भी विकसित किया जाएगा।



इसी साल निर्माण के काम शुरू होंगे और तीन साल में उसे पूरा किया जाएगा। सिंहस्थ के समय इस स्टेशन की काफी उपयोगिता रहेगी। स्टेशन के लिए आसपास की जमीनों को भी लिया जाएगा। स्टेशन का एलिवेशन राजवाड़ा की थीम पर होगा। इसकी भी डिजाइन तैयार हो रही है। तीन सौ करोड़ रुपयेे से अधिक की राशि इस प्रोजेक्ट पर खर्च होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed