फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Indore hottest in January in ten years, night temperature did not reach below 9 degrees

Indore News: दस सालों में जनवरी में इंदौर सबसे गर्म,रात का तापमान 9 डिग्री से नीचे नही पहुंचा

Wed, 31 Jan 2024 09:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 31 Jan 2024 09:01 PM IST
सार

मौसम विज्ञानिकों को कहना है कि उत्तर भारत में जब बर्फबारी होती है तो उसका असर मध्य प्रदेश तक भी होता है लेकिन इस बार वहां ज्यादा बर्फ नहीं गिरी। इस कारण बर्फीली हवाओं का दौरा नहीं रहा और ठंड भी ज्यादा नहीं रही।

विज्ञापन
Indore News: Indore hottest in January in ten years, night temperature did not reach below 9 degrees
इंदौर में ठंड का असर होने लगा कम - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

उत्तर भारत में ज्यादा बर्फबारी न होने और पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के कारण जनवरी में इस साल ज्यादा ठंड नहीं रही। इंदौरवासियों को कड़ाके की ठंड का एहसास ही नहीं हुआ।

विज्ञापन


दस सालों में इंदौर में जनवरी सबसे ज्यादा गर्म रही। जनवरी के एक दिन भी रात का पारा 9 डिग्री से नीचे नहीं गया, जो पिछले सालों की तुलना में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान रहा,जबकि जनवरी में इंदौर में भी ठंड ज्यादा रहती है। इंदौर में 89 साल पहले पारा 1.1डिग्री तक भी गया था।

विज्ञापन

इंदौर में दिसम्बर के बाद जनवरी में भी कड़ाके की ठंड  रहती है। इस बार ऐसा नहीं हुआ। जनवरी में रात का तापमान 21 जनवरी को 9 डिग्री तक गया, जबकि जनवरी भी कड़ाके की ठंड के लिए जानी जाती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार इंदौर में दस सालों में सबसे ज्यादा ठंड 29 जनवरी 2019 को रही। तब तापमान 5.6डिग्री तक रहा। वर्ष 2018 में रात का सबसे कम तापमान 8 डिग्री रहा। इस साल जनवरी में रात को पारा 9 डिग्री से नीचे नहीं गया।

मौसम विज्ञानिकों को कहना है कि उत्तर भारत में जब बर्फबारी होती है तो उसका असर मध्य प्रदेश तक भी होता है लेकिन इस बार वहां ज्यादा बर्फ नहीं गिरी। इस कारण बर्फीली हवाओं का दौरा नहीं रहा और ठंड भी ज्यादा नहीं रही।



दिसम्बर में भी दिन ठंडे रहे, लेकिन रात का तापमान ज्यादा रहा। पूरे सीजन में ज्यादा कोल्ड डे नहीं रहे। मंगलवार का दिन का तापमान 26.4डिग्री रहा, जबकि रात का तापमान 13.6डिग्री रहा। अब तापमान लगातार बढ़ता रहेगा। 15 फरवरी तक गुलाबी ठंड का असर रहेगा। सुबह और शाम हल्की ठंड रहेगी। 20 फरवरी के बाद गर्मी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed