फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news, indore breaking news, indore updates, city & states, madhya pradesh, mp news in hindi, mp news hi

इंदौर: इंदौर की छावनी सड़क में बाधक बने होटल और दुकानों पर फिर चले बुलड़ोजर

Fri, 02 Oct 2026 01:09 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 02 Oct 2026 01:09 PM IST
सार

मास्टर प्लान के तहत छावनी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई शुक्रवार को फिर हुई। नगर निगम की टीम ने जेसीबी और पोकलेन की मदद से सड़क की जद में आ रहे बाधक निर्माणों को हटाया। इस दौरान आठ साल में दूसरी बार मथुरवाला बिल्डिंग पर भी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
indore news, indore breaking news, indore updates, city & states, madhya pradesh, mp news in hindi, mp news hi
सड़क में बाधक बने निर्माणों को तोड़ा। - फोटो : amarujala

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में मास्टर प्लान की सड़कों को चौड़ा करने का काम हो रहा है। इसमें शहर के पुराने हिस्से छावनी क्षेत्र की सड़क भी शामिल है। सड़क की चौड़ाई की जद में आ रहे निर्माणों को शुक्रवार को फिर तोड़ा गया। आठ साल में दूसरी बार मथुरवाला बिल्डिंग को भी तोड़ा गया। इससे पहले तत्कालीन कलेक्टर आकाश त्रिपाठी की पहल पर छावनी सड़क को चौड़ा करने की कवायद की गई थी। तब भी इस बिल्डिंग पर हथौड़े चले थे।

विज्ञापन

 

यह बिल्डिंग पूर्व पार्षद भारत मथुरावाला की है। इस सड़क के लिए पाँच माह पहले 80 से ज्यादा निर्माण तोड़े गए थे। नगर निगम यहां सड़क बना रहा है। जो निर्माण तोड़ना शेष थे, उन्हें हटाने के लिए शुक्रवार सुबह नगर निगम का अमला जेसीबी और पोकलेन के साथ मौके पर पहुंचा। बाधक निर्माणों के मालिकों को पहले ही नोटिस दिए गए थे, लेकिन उन्होंने स्वेच्छा से निर्माण नहीं तोड़े तो अफसरों ने उन्हें हटाने का फैसला लिया।

विज्ञापन

 

सुबह पहले कुछ हिस्सों को श्रमिकों की मदद से तोड़ा गया, फिर ऊपरी मंजिलों को पोकलेन की मदद से हटाया गया। इस दौरान सड़क का ट्रैफिक भी डायवर्ट कर दिया गया। मौके पर नगर निगम अफसरों के अलावा पुलिस बल भी तैनात था, ताकि निर्माण तोड़े जाने के दौरान विवाद की स्थिति न बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस इलाके में 100 साल से ज्यादा पुराने मकान हैं। सीवरेज व ड्रेनेज लाइन का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब सड़क बनेगी। इस सड़क के बनने से एबी रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। मधुमिलन चौराहा से ट्रैफिक छावनी होते हुए अग्रसेन चौराहा और जीपीओ चौराहे की तरफ जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed