{"_id":"69525896c3847f6a2d024ff8","slug":"indore-news-indigo-stops-direct-indore-to-ghaziabad-and-hyderabad-flights-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर–गाजियाबाद सीधी फ्लाइट बंद, इंडिगो की आज चार उड़नें भी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर–गाजियाबाद सीधी फ्लाइट बंद, इंडिगो की आज चार उड़नें भी निरस्त
Mon, 29 Dec 2025 04:26 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 29 Dec 2025 04:26 PM IST
सार
Indore News: इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों की कमी के चलते इंदौर–गाजियाबाद की सीधी उड़ान और इंदौर–हैदराबाद की सुबह की फ्लाइट को बंद कर दिया है। इससे इंदौर की हवाई कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है और कारोबारियों व यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
indore news
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर से गाजियाबाद के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए असुविधा बढ़ गई है। इंडिगो एयरलाइंस ने इंदौर से गाजियाबाद के बीच शुरू की गई सीधी उड़ान को बंद कर दिया है। कम समय तक संचालन के बाद यह निर्णय लिया गया, जिससे अब यात्रियों को गाजियाबाद जाने के लिए दिल्ली होकर सफर करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- अनावश्यक खर्च रोकें, खर्चीले आयोजनों से बचना चाहिए
उड़ान योजना के तहत शुरू हुई थी सेवा
यह सीधी उड़ान केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत 21 जुलाई से शुरू की गई थी। कंपनी का दावा था कि इससे इंदौर से गाजियाबाद, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के आसपास के शहरों तक पहुंच आसान होगी।
विज्ञापन
हिंडन एयरपोर्ट को बनाया गया था विकल्प
दिल्ली एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाव को देखते हुए शासन ने गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट को वैकल्पिक एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की योजना बनाई थी। यहां से 20 से 30 मिनट में दिल्ली पहुंचा जा सकता है। उड़ान योजना के तहत होने के कारण इसका किराया भी अपेक्षाकृत कम रखा गया था।
यात्रियों की कमी बनी मुख्य वजह
ट्रैवल एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया ने बताया कि शुरुआत से ही इस फ्लाइट में यात्रियों की संख्या अपेक्षा से कम रही। इंदौर से गाजियाबाद के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या सीमित है। कई बार इस उड़ान को गाजियाबाद के बजाय दिल्ली में उतारना पड़ा, जिससे यात्रियों का भरोसा भी कम हुआ।
हैदराबाद की उड़ान भी स्थायी रूप से बंद
इंडिगो ने सुबह 6:30 बजे संचालित होने वाली इंदौर–हैदराबाद उड़ान (फ्लाइट 6E-377/378) को भी स्थायी रूप से बंद कर दिया है। इस रूट पर अब केवल दो उड़ानें शेष हैं। इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, हैदराबाद से सुबह 7:25 बजे लौटने वाली रिटर्न फ्लाइट भी रद्द कर दी गई है।
कनेक्टिविटी घटने से बढ़ी परेशानी
ट्रैवल एजेंट्स का कहना है कि हाल ही में जयपुर, मुंबई और दिल्ली रूट की कुछ उड़ानें भी निरस्त हुई हैं। इससे शहर की हवाई कनेक्टिविटी लगातार कम हो रही है, जिसका असर व्यापार, मेडिकल यात्रा और आईटी सेक्टर में काम करने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है।
इंदौर एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानों का निरस्तीकरण जारी
देवी अहिल्याबाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों के अचानक निरस्त होने के कारण यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को भी एयरलाइन ने दिल्ली और चेन्नई रूट की महत्वपूर्ण उड़ानों को रद्द कर दिया, जिससे हवाई सफर करने वाले लोगों को काफी असुविधा हुई। दिल्ली और चेन्नई की उड़ानें प्रभावित विमानतल प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को इंडिगो की कुल चार उड़ानों को निरस्त किया गया। इसमें दोपहर 12 बजे दिल्ली से इंदौर आने वाली और दोपहर 12.30 बजे इंदौर से दिल्ली प्रस्थान करने वाली उड़ान शामिल थी। इसके अलावा रात के समय चेन्नई से इंदौर आने वाली और इंदौर से वापस चेन्नई जाने वाली उड़ानों को भी रद किया गया।
क्रू की कमी और ऑपरेशनल कारण बताया
यात्रियों को हुई भारी परेशानी हवाई सेवा के अचानक बंद होने से उन यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई जिन्होंने काफी समय पहले अपनी बुकिंग करा ली थी। हालांकि एयरलाइन प्रशासन का दावा है कि प्रभावित यात्रियों को टिकट रिफंड और री-बुकिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही उपलब्ध सीटों के आधार पर यात्रियों को दूसरी उड़ानों में भेजने की व्यवस्था भी की गई है। क्रू की कमी और ऑपरेशनल कारण बताया जा रहा है कि एक दिसंबर से ही इंडिगो एयरलाइंस क्रू सदस्यों की कमी और अन्य ऑपरेशनल कारणों से लगातार अपनी सेवाएं निरस्त कर रही है। हालांकि सरकार ने नए फ्लाइट टाइमिंग नियमों की अवधि को फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया है, लेकिन इसके बावजूद एयरलाइन प्रबंधन उड़ानों के सुचारु संचालन में विफल साबित हो रहा है।