फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news indigo cancels 15 flights today, over 155 flights cancelled in a week at indore and gwalior airpor

इंडिगो संकट: इंदौर में इंडिगो की 15 फ्लाइट कैंसिल, हालात सामान्य होने में समय लगेगा

Tue, 09 Dec 2025 04:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 09 Dec 2025 04:43 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में आज भी इंडिगो की उड़ानें रद्द होने का सिलसिला जारी रहा, पिछले 7 दिनों में 155 से अधिक फ्लाइटें कैंसिल हो चुकी हैं।

विज्ञापन
indore news indigo cancels 15 flights today, over 155 flights cancelled in a week at indore and gwalior airpor
indore news - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

मध्य प्रदेश में इंडिगो की उड़ानों के कैंसिल होने की स्थिति मंगलवार को भी जारी रही। इंदौर एयरपोर्ट पर आज आने और जाने वाली 15 फ्लाइटें रद्द रहेंगी। हालांकि, पिछले कुछ दिनों की तुलना में यह संख्या कम है। सोमवार को इंदौर से 18 उड़ानें रद्द हुई थीं, जबकि रविवार को 24 से अधिक उड़ानें कैंसिल हुई थीं। इंडिगो ने बताया है कि उड़ानों का संचालन जल्द ही पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा, हालांकि यह नहीं बताया है कि कब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें 
6.1 डिग्री पर आया पारा, पहाड़ों पर गिर रही बर्फ का हो रहा असर, अभी और बढ़ेगी ठिठुरन
विज्ञापन


बड़े शहरों की उड़ानें प्रभावित, यात्रियों के लिए हेल्पलाइन जारी
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार आज मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद की आने-जाने वाली उड़ानों पर सबसे अधिक असर पड़ा है। वहीं पिछले तीन दिनों से निरस्त हो रहीं पुणे, जयपुर और अन्य शहरों की उड़ानें आज नियमित रूप से संचालित हो रही हैं। प्रबंधन का कहना है कि एयरलाइंस के नंबर सार्वजनिक कर दिए गए हैं और यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन भी सक्रिय है, ताकि किसी को दिक्कत न हो। हालांकि ट्रैवल एजेंटों का कहना है कि परेशानी अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 दिनों में 155 से ज्यादा उड़ानें रद्द, इंदौर सबसे ज्यादा प्रभावित
3 दिसंबर से इंदौर एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है और अब तक 155 से अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। आज 15, सोमवार को 18, रविवार को 24, शनिवार को 34 और शुक्रवार को 36 उड़ानें रद्द हुई थीं। इंदौर एयरपोर्ट की लगभग 70% उड़ानें इंडिगो द्वारा संचालित होती हैं, जिसके कारण क्रू की कमी या आंतरिक समस्या का सबसे ज्यादा असर इंदौर पर दिखाई दिया। शेष 30% उड़ानों का संचालन एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, अलायंस एयर और स्टार एयर करती हैं। एयरलाइंस अधिकारियों का कहना है कि रद्द उड़ानों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है और अगले सप्ताह तक स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।

इंदौर से संचालित उड़ानों का विस्तृत विवरण और अन्य एयरलाइंस की स्थिति
इंदौर एयरपोर्ट से रोजाना 95 से अधिक उड़ानें संचालित की जाती हैं, जिनमें से 74 उड़ानें अकेले इंडिगो की हैं। एयर इंडिया 12 उड़ानें चलाती है, जिनमें अधिकतर दिल्ली और मुंबई रूट शामिल हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस भी 12 उड़ानें संचालित करती है, जिनमें दिल्ली के लिए दो तथा पुणे, गोवा, बेंगलुरु और शारजाह के लिए एक-एक उड़ान शामिल है। इसके अलावा स्टार एयर अहमदाबाद और गोंदिया के लिए उड़ानें उपलब्ध कराती है, जबकि अलायंस एयर के पास दिल्ली की एकमात्र उड़ान है। बाक़ी सभी उड़ानों का संचालन मुख्य रूप से इंडिगो द्वारा किया जाता है, जो मौजूदा अव्यवस्था का मुख्य कारण भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed