Indore News: पाकिस्तान को मैच में हराने के बाद इंदौर में मना भारत की जीत का जश्न
रात एक बजे तक राजवाड़ा पर जश्न का माहौल रहा। सराफा चौपाटी पर आने वाले लोग भी जीत के जश्न में शामिल हो गए थे। इसके बाद भीड़ वहां से हटने लगी थी। एशिया काम में इससे पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था। तब भी राजवाड़ा चौक पर क्रिकेटप्रेमी जुटे थे।
विस्तार
इंदौर के दिल कहे जाने वाला राजवाड़ा चौक एक बार फिर भारतीय जीत का साक्षी मना। एशिया कप में भारतीय टीम ने लगातार जीत का चौका लगाया। रविवार रात पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को भारतीय टीम ने छह विकेट से हरा दिया। जीतने के बाद इंदौर के क्रिकेटप्रेमी तिरंगा झंडा लेकर राजवाड़ा पर जश्न मनाने पहुंचे, हालांकि पिछली भारतीय जीत की तुलना में इस बार भीड़ कम थी, लेकिन उत्साह में कोई कभी नहीं आई।
ये खबर भी पढ़ें: Indore News: चूहा कांड के बाद जागा प्रशासन, अब इस बड़े हॉस्पिटल में शिफ्ट होंगे नवजात बच्चे
भारत की जीत का जश्न भले ही फीका रहा, लेकिन जितने भी लोग आए थे। वे नारेबाजी कर और झंडे लहरा कर अपनी खुशियों को जता रहे थे। मौके पर आसपास के थानों को पुलिस बल भी आ गया गया था। क्रिकेटप्रेमियों ने कुछ देर तक जश्न मनाया। इसके बाद वे लौटना शुरू हो गए। कुछ युवक ढोलक की थाप पर नाच भी रहे थे। बाद में तैनात पुलिस जवानों ने क्रिकेटप्रेमियों को घरों की तरफ रवाना करना शुरू कर दिया।
रात एक बजे तक राजवाड़ा पर जश्न का माहौल रहा। सराफा चौपाटी पर आने वाले लोग भी जीत के जश्न में शामिल हो गए थे। इसके बाद भीड़ वहां से हटने लगी थी। एशिया काम में इससे पहले भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था। तब भी इंदौर में राजवाड़ा चौक पर क्रिकेटप्रेमी जुटे थे।
