फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: In Indore, a restaurant manager, saddened by his girlfriend's infidelity, committed suicide

Indore News: इंदौर में प्रेमिका की बेवफाई से दुखी रेस्टोरेंट मैनेजर ने कर ली आत्महत्या

Sun, 16 Mar 2025 01:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 16 Mar 2025 01:24 PM IST
सार

इंदौर में पढ़ाई करने के बाद वह नौकरी करने लगा था। शनिवार रात उनसे अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसके दोस्त ने कमरे में फांसी पर लटका देखा तो फिर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस कमरे में पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।

विज्ञापन
Indore News: In Indore, a restaurant manager, saddened by his girlfriend's infidelity, committed suicide
युवक ने लगाई फांसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर मेें एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वह अपनी प्रेमिका की बेवफाई से नाराज था। उसने अपने सुसाइड नोट में प्रेमिका का नाम लिखकर कहा कि तुमसे मेरा संबंध दस साल तक था, लेकिन अब तुम मुझे छोड़ रही हो, इसलिए मैं मर रहा हूं। युवक प्रद्युम्न परदेशी एक रेस्टोरेंट में मैनेजर था। वह अपने एक साथी के साथ तेजाजी नगर क्षेत्र में मकान किराए पर लेकर रह रहा था। वह मूल रुप से छपरा गांव का निवासी है।

विज्ञापन

 

इंदौर में पढ़ाई करने के बाद वह नौकरी करने लगा था। शनिवार रात उनसे अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसके दोस्त ने कमरे में फांसी पर लटका देखा तो फिर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस कमरे में पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पुलिस को कमरे की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उसने अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार अपनी प्रेमिका और माता-पिता को भी बताया।

विज्ञापन

 

यह खबर भी पढ़ें-Indore: पीथमपुर में यूका कचरे के तीन ट्रायल रन के बाद भस्मक बंद, 27 मार्च को कोर्ट में प्रस्तुत होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता के बारे में उनसे लिखा कि मैं तो जान दे रहा हूं, लेकिन तुम्हें भी मरना पड़ेगा,क्योकि तुम लोगों ने मुझे बहुत परेशान किया है। पुलिस ने युवक का मोबाइल भी जांच मे लिया है, ताकि सुसाइड के अन्य कारणों का पता चल सके। प्रद्युम्न के पिता किसान है और परिवार में मां के अलावा छोटा भाई भी है। तीनों गांव में रहते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed