फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news Husband hanged himself brother-in-law accused sister-in-law

Indore News: पति ने लगाई फांसी, देवर ने लगाए भाभी पर आरोप, बोला भाई के शरीर पर चोट के निशान

Fri, 10 May 2024 02:12 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 10 May 2024 02:12 PM IST
सार

देवर ने जिला अस्पताल में पुलिस को कहा कि भाई के शरीर पर चोट के निशानों की जांच होना चाहिए, पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम में सब पता चल जाएगा। 
 

विज्ञापन
indore news Husband hanged himself brother-in-law accused sister-in-law
सुरेन्द्र - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एक प्लम्बर ने सुसाइड कर लिया। भाई ने आरोप लगाया है कि उसे मारकर फंदे पर लटकाया गया है। उसने कहा कि उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। भाई ने अपनी भाभी पर ही इसका आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


खुड़ैल पुलिस ने बताया कि ग्राम सिवनी में सुरेन्द्र (32) पुत्र कल्याण सिंह ठाकुर ने घर में फांसी लगा ली। उसे पत्नी स्वाति ने सबसे पहले देखा और परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन ने पुलिस को बुलाय और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भाई सत्येन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सुरेन्द्र को मारकर फंदे पर लटकाया गया है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। चेहरा ओर दोनों हाथ के साथ प्रायवेट पार्ट पर भी चोट के निशान हैं। सत्येन्द्र ने इस मामले में सुरेन्द्र की पत्नी स्वाति पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। सत्येन्द्र के मुताबिक करीब चार साल पहले भाई की शादी हुई थी। परिवार का कहना है कि सुरेन्द्र नल फीटिंग का काम करता था। उसके परिवार में दो बच्चे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या ओर आत्महत्या से पर्दा उठ पाएगा। भाई ने जो आरोप लगाए हैं उन पर भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed