फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news heart attack case late timing issue

Indore News: डॉक्टर के सामने आया हार्ट अटैक, नहीं बची जान, पुलिस के इंतजार में हुए लेट

Sun, 18 Aug 2024 05:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 18 Aug 2024 05:02 PM IST
सार

क्लिनिक में हार्ट अटैक आया तो डॉक्टर ने बड़े अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस को बुलाया, पुलिस एक घंटे बाद आई। देर होने की वजह से मरीज ने बड़े अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। 
 

विज्ञापन
indore news heart attack case late timing issue
Heart Attack - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में रहने वाले एक ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक की तबीयत अचानक बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। हालांकि, इस मामले में पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। मृतक की पहचान सोनू पुत्र देवीदास मतकर निवासी शिवाजी नगर के रूप में हुई है। वह सुभाष नगर इलाके से ऑटो चलाकर भाग्यश्री अस्पताल पहुंचा था। यहां पर उसने डॉक्टर से अपनी तबीयत खराब होने की शिकायत की। डॉक्टर ने उसका चेकअप शुरू किया, लेकिन अचानक सोनू को दिल का दौरा पड़ गया और वह गिर पड़ा।
विज्ञापन


डॉक्टर ने आधार कार्ड से ढूंढा मरीज का पता
डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ इस स्थिति से घबरा गया। मरीज के साथ कोई परिजन नहीं होने के कारण उन्होंने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद डॉक्टर ने खुद ही मरीज के आधार कार्ड से उसका पता ढूंढा और उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद मृतक को सीएचएल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाग्यश्री नर्सिंग होम के डॉक्टर सुयश ठाकुर ने बताया कि जब मरीज उनके पास आया तो वह चेकअप कर रहे थे। अचानक मरीज गिर पड़ा तो उन्होंने उसे संभाला और सीपीआर देने की कोशिश की लेकिन मरीज के साथ कोई परिजन नहीं था और उनके पास इलाज के पर्याप्त साधन भी नहीं थे। इसलिए उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस वाले बहस करते रहे 
डॉक्टर के मुताबिक, पुलिस ने मदद नहीं की बल्कि उनसे बहस भी की। इसके बाद डॉक्टर ने खुद ही मरीज के परिजनों को ढूंढा। लगभग एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टर का कहना है कि यदि पुलिस समय पर पहुंच जाती तो शायद मरीज की जान बच सकती थी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed