फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news golu agnihotri ed raids

Indore News: कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री के घर ईडी का छापा, दुबई जाने से पहले एयरपोर्ट से उठाया

Mon, 16 Dec 2024 08:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 16 Dec 2024 08:43 PM IST
सार

Indore News- कमलनाथ के समर्थक हैं गोलू, छवि पार्टी में एक प्रभावशाली नेता की रही है। ईडी की इस कार्रवाई को उज्जैन में मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा से जुड़े सट्टेबाजी मामले की कड़ी में देखा जा रहा है। 
 

विज्ञापन
indore news golu agnihotri ed raids
कमलनाथ के साथ गोलू। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा सोमवार को कांग्रेस नेता विशाल (गोलू) अग्निहोत्री के घर पर की गई छापेमारी और उनकी गिरफ्तारी ने मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस कार्रवाई को उज्जैन के सट्टेबाजी कांड से जोड़कर देखा जा रहा है, जो राज्य का अब तक का सबसे बड़ा सट्टा मामला माना जा रहा है। गोलू अग्निहोत्री, जो इंदौर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी माने जाते हैं, को उस समय हिरासत में लिया गया जब वे दुबई से घर लौटे थे। जानकारी के अनुसार, ईडी ने उनके चंदन नगर स्थित घर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं, जो जांच में अहम भूमिका निभा सकते हैं। यह भी बताया जा रहा है कि ईडी की टीम उसी फ्लाइट में थी जिससे गोलू घर आए थे। 

विज्ञापन

पुलिस को नहीं दी गई जानकारी
इस कार्रवाई के दौरान उनके घर के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात थे, और स्थानीय पुलिस को इस छापेमारी की सूचना नहीं दी गई थी। ईडी की इस कार्रवाई को उज्जैन में मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा से जुड़े सट्टेबाजी मामले की कड़ी में देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 14 जून 2024 को उज्जैन पुलिस ने क्रिकेट सट्टा खेलते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में भारी मात्रा में नकदी, चांदी, विदेशी मुद्रा और तकनीकी उपकरण बरामद किए गए थे। पुलिस ने 14.58 करोड़ रुपए नकद, 41 मोबाइल फोन, 19 लैपटॉप और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सिम कार्ड जब्त किए थे। मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा के पास से 500 रुपए के नोटों की 3000 गड्डियां, 7 किलो चांदी और 7 देशों की विदेशी मुद्रा मिली थी। नकदी की गिनती करने के लिए पुलिस को मशीनें लगानी पड़ी थीं, और यह प्रक्रिया पूरी रात चली थी।

विज्ञापन

कमलनाथ के करीबी हैं गोलू
विशाल (गोलू) अग्निहोत्री का राजनीतिक कद इंदौर में काफी बड़ा है। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का करीबी माना जाता है और वर्तमान में वे इंदौर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं। 2013 और 2018 में उन्होंने इंदौर-4 विधानसभा सीट से कांग्रेस का टिकट पाने की कोशिश की थी, लेकिन टिकट नहीं मिलने के बाद उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। उनकी छवि पार्टी में एक प्रभावशाली नेता की रही है। ईडी की इस कार्रवाई ने जहां कांग्रेस को राजनीतिक तौर पर मुश्किल में डाल दिया है, वहीं भाजपा ने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सफलता बताया है। ईडी अब जांच के दायरे को और भी बढ़ा सकती है, क्योंकि बरामद दस्तावेज और सबूतों से नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed