{"_id":"658d6bdd129290c1c4036435","slug":"indore-news-girl-who-came-from-new-zealand-for-holiday-raped-accused-also-took-rs-5-lakh-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: न्यूजीलैंड से छुट्टी मनाने आई युवती के साथ इंदौर में दुष्कर्म, आरोपी ने पांच लाख रुपये भी ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: न्यूजीलैंड से छुट्टी मनाने आई युवती के साथ इंदौर में दुष्कर्म, आरोपी ने पांच लाख रुपये भी ऐंठे
Thu, 28 Dec 2023 06:10 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Thu, 28 Dec 2023 06:10 PM IST
सार
इंदौर में न्यूजीलैंड से छुटि्टयां मनाने इंदौर आई एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती से पहले आरोपी ने पांच लाख रुपये ले दिए। इसके बाद आरोपी ने युवती को एमआर-10 जंक्शन की एक बड़ी होटल में मिलने के लिए कहा। वह वहां आई तो विरोध के बावजूद युवती से शारीरिक संबंध बना लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : SOCIAL MEDIA
विस्तार
न्यूजीलैंड से छुटि्टयां मनाने इंदौर आई एक युवती रेप का शिकार हो गई। आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका प्रेमी है, जो शादी का झांसा देकर उसे एक होटल में ले गया। रेप के बाद युवती से पांच लाख रुपये भी छीन लिए। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
खजराना पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम अर्पित पहाड़िया है। शिकायत करने वाली युवती ने बताया कि वह इंदौर में पढ़ाई कर चुकी है। वह दस साल से न्यूजीलैंड में जाॅब कर रही है। युवती इस साल जुलाई मेें छह माह की छुट्टी लेकर इंदौर आई थी और वह शादी के लिए इंदौर में लड़का भी देख रही थी। इंदौर मेें काॅलेज के दोस्त अरुण वाधवानी से मिली। अरुण के दोस्त अर्पित से युवती की एक पार्टी में मुलाकात हुई। युवती से अर्पित ने दोस्ती कर ली और उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया।
विज्ञापन
इस दौरान युवती ने अपने सैलरी और 40 लाख रुपये की एफडी की जानकारी भी आरोपी को दी। एक दिन अर्पित ने एक जमीन के सौदेे का कहकर सात लाख रुपये उधार मांगे। युवती ने पांच लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने युवती को एमआर-10 जंक्शन की एक बड़ी होटल में मिलने के लिए कहा। वह वहां आई तो जबरन युवती से शारीरिक संबंध बना लिए।
विज्ञापन
आरोपी ने सॉफ्ट ड्रिंक में नशे की गोलियां मिलाई
युवती ने पुलिस को बताया कि होटल में जाने के बाद आरोपी ने उसे सॉफ्ट ड्रिंक पिलाई। उसके बाद वह बेहोश होने लगी तो अर्पित ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद युवती ने उसे उधार दिए पांच लाख रुपये मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। आरोपी ने युवती के काॅल उठाना भी बंद कर दिए। युवती अर्पित के पिता से मिली और सारी बातें बताई। इसके बाद अर्पित ने जान से मारने की धमकी दी और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने अपनी मां को बात बताई। इसके बाद उसने थाने में रिपोर्ट लिखाई।
