{"_id":"68a726a66801e7c8c90c17d1","slug":"indore-news-girl-jumps-from-third-floor-after-love-betrayal-video-viral-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: तीसरी मंजिल से कूदी युवती, प्रेमी ने मिटाए सबूत, मोबाइल से सामने आया सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: तीसरी मंजिल से कूदी युवती, प्रेमी ने मिटाए सबूत, मोबाइल से सामने आया सच
Thu, 21 Aug 2025 07:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 21 Aug 2025 07:56 PM IST
सार
Indore News: इंदौर के सेंट्रल कोतवाली इलाके में एक युवती ने प्रेमी से विवाद के बाद तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। प्रेमी और परिवार उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से सबूत डिलीट कर भाग निकले।
विज्ञापन
प्रेमी आवेश के साथ छत पर जाती युवती
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के सेंट्रल कोतवाली इलाके में बुधवार देर रात एक युवती ने अपने प्रेमी के घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। तारों में उलझने से उसकी जान बच गई, हालांकि हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। गुरुवार को घटना का वीडियो सामने आया।
अस्पताल ले गया परिवार, फिर छोड़कर भागे
युवती के गिरने के बाद प्रेमी आवेश और उसका परिवार उसे अर्पण अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां परिवार ने मामले को दबाने की कोशिश की और इसी दौरान आवेश ने युवती के मोबाइल से चैटिंग और अन्य सबूत डिलीट कर दिए। थोड़ी देर बाद पूरा परिवार अस्पताल से भाग निकला। बाद में बजरंग दल के कार्यकर्ता युवती को दूसरे अस्पताल ले गए। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
युवती का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाए
पीड़िता ने बताया कि उसकी आवेश से मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। पिछले चार साल से दोनों के संबंध थे। युवती का आरोप है कि आवेश ने शादी का वादा किया, लेकिन दूसरी जगह शादी कर ली और उसे धोखा दिया।
विज्ञापन
पहले भी दर्ज हो चुकी है एफआईआर
युवती ने पहले भी आवेश पर एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके चलते वह जेल भी जा चुका है। बाद में समझौते के बहाने युवती से बयान बदलवाए और शादी का आश्वासन दिया लेकिन जेल से छूटने के बाद भी शादी नहीं की।
15 अगस्त को भी लगाया गंभीर आरोप
युवती का आरोप है कि 15 अगस्त के दिन आवेश ने उसे नशा देकर दुष्कर्म किया था। इस पूरे मामले की जांच सेंट्रल कोतवाली पुलिस कर रही है। युवती के बयान के बाद पुलिस आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सकती है।