फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news gang rape womens crime fir police case

Indore News: अपहरण और गैंगरेप के आरोपियों को बचाती रही पुलिस, तीन महीने एफआईआर के लिए भटकी पीड़िता

Tue, 03 Sep 2024 02:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 03 Sep 2024 02:37 PM IST
सार

सड़क से अपहरण किया, अरबिंदो के पास बने गोदाम में निर्वस्त्र कर नचाया और फिर गैंगरेप किया। पुलिस के पास जाने पर भी धमकाते रहे आरोपी। 
 

विज्ञापन
indore news gang rape womens crime fir police case
तीन महीने के बाद पांच आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर की कनाड़िया पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर स्क्रैप व्यापारी सहित पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि वह 11 जून 2024 को कनाड़िया में किराए से फ्लैट देखने जा रही थी, तभी आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठाया और अरविंदो अस्पताल के गोदाम में ले जाकर उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन


सड़क से अपहरण किया
पीड़िता के अनुसार, वह कनाड़िया में किराए से फ्लैट देखने जा रही थी, तभी एक थार गाड़ी से सामने से आई स्कूटी के यहां रोक दी। इस कार से इरफान अली उतरा और उसे जबरदस्ती कार में बैठाने लगा। उसने कहा कि तुझे सलीम भाईजान से 10 से 12 लाख रुपए दिलवा देता हूं। पीड़िता ने विरोध किया तो कार की पीछे की सीट पर सलीम तेली निकला और कहा कि सड़क पर ही इसे कपड़े उतार दो।
विज्ञापन


बेल्ट से मारा
इसके बाद सलीम बारिक नाम का लड़का उतरा और पीड़िता को खींचकर जबरदस्ती गाड़ी में बैठा दिया। उसी समय सफेद रंग की दूसरी कार से शहजाद उतरा और अपशब्द कहे। आरोपियों ने पीड़िता को कार में बैठाकर अपहरण किया और अरविंदो अस्पताल के यहां गोदाम में ले गए। यहां कमरे में टीवी चालू कर सभी शराब पीने लगे। इसके बाद सलीम ने बेल्ट निकाला और मुजरा करने को कहा। करीब आधे घंटे बाद सभी ने अननैचुरल सेक्स को लेकर दबाव बनाने लगे। पीड़िता ने मना किया तो नजर पठान ने बेल्ट से बुरी तरह से मारा। फिर सभी एक के बाद एक बेल्ट से मारने लगे। सभी ने नशा किया और पीड़िता के साथ रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्लील फिल्म दिखाई
पीड़िता ने एफआईआर में लिखवाया कि वह चिल्लाई तो टीवी पर चल रही अश्लील फिल्म की आवाज तेज कर दी। सलीम तेली ने अननैचुरल सेक्स के लिए मजबूर किया। पीड़िता के साथ शैतानों जैसी हरकत की। कुछ देर बाद नजर पठान ने उसे एक्टिवा पर बैठाकर एमआर10 ब्रिज के यहां छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि वह इनके खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंची, लेकिन कनाड़िया पुलिस ने भी उसकी सुनवाई नहीं की। आरोपियों को पता चला तो उन्होंने उसे काफी डराया। सोमवार रात कनाड़िया पुलिस ने पांचों आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

दोनों एक ही समुदाय के हैं
डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कनाड़िया थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का यह मामला दर्ज हुआ है। पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही समुदाय के हैं। सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी। 


17 साल से परिचित हैं आरोपी और पीड़िता
एडिशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़िता और आरोपी 2007 से दोनों एक दूसरे को जानते हैं। दोनों ने इससे पहले भी एक दूसरे के खिलाफ अलग अलग तरह की शिकायतें दर्ज करवाई हैं।चूंकि यह दुष्कर्म का मामला है इसलिए पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और तुरंत केस दर्ज किया। इसमें देरी की बात गलत है। इसके पहले आरोपी और पीड़िता अलग अलग कई मामलों को लेकर थाने में शिकायतें कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed