फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Four killed in road accident in Mhow near Indore, van catches fire after collision

Indore News: इंदौर के समीप महू में सड़क हादसे में चार की मौत, टक्कर के बाद वैन में लगी आग

Thu, 09 Oct 2025 07:20 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 09 Oct 2025 07:20 AM IST
सार

कार में सवार घायलों को निकालने की कोशिश शुरू हो गई, लेकिन ड्रायवर सीट पर बैठे युवक की मौत हो चुकी थी। एक घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। हादसे में मानपुर निवासी पवन सिंव्हल, कमले गुर्जर की मौत हो गई।

विज्ञापन
Indore News: Four killed in road accident in Mhow near Indore, van catches fire after collision
टक्कर के बाद एक कार में आग लग गई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के समीप महू में बुधवार देर रात सड़क हादस में चार लोगों की मौत हो गई। दो कारों की टक्कर के बाद एक में आग लग गई। उसमे सवार लोग दो लोग जिंदा जल गए, जबकि दो युवकों को गंभीर चोटें आई थीं। उनकी भी मौत हो गई। हादसा महू के नांदेड़ ब्रिज पर हुआ। कार में फंसे दो घायलों को जैसे-तैसे निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़े: Indore News: MY में निःशुल्क भोजन पर बैन, जरूरतमंदों का पेट भरती हैं संस्थाएं, प्रबंधन ने कहा बाहर जाओ

विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार एक कार तेज स्पीड से महू की तरफ से आ रही थी। ब्रिज पर कार का संतुलन बिगड़ा औरर वह दूसरी तरफ से आ रही वैन से टकरा गई। वैन में गैस किट लगी थी। इस कारण उसमें आग लग गई। कार की टक्कर से वैन में सवार घायलों को निकाला नहीं जा सका। वे वैन में ही जिंदा जल गए। हादसे के बाद मार्ग पर दूसरे वाहनों के चालक मदद के लिए उतरे और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार में सवार घायलों को निकालने की कोशिश शुरू हो गई, लेकिन ड्रायवर सीट पर बैठे युवक की मौत हो चुकी थी। एक घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। हादसे में मानपुर निवासी पवन सिंव्हल, कमले गुर्जर की मौत हो गई। दोनों वैन में सवार थे, जबकि कार में सवार रवींद्र और उसके साथी की मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य घायल हुए है। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकलों ने वैन की आग बुझाई। तब उसमें अधजले दो शव मिले।

 

ट्रक हादसे में चौथे युवक की मौत

 

बड़ा गणपति क्षेत्र में पंद्रह दिन पहले हुए हादसे में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम संदीप निवासी समर्थ ग्रीन पार्क है। वे आटो रिक्शा में सवार थे। ट्रक की टक्कर से उनके पैर में फ्रेक्चर हुआ था। बाद में शरीर में संक्रमण फैल गया था और शहर के दूसरे अंग भी प्रभावित होने लगे थे। ट्रक हादसे में तीन लोगों को मौत पहले हो चुकी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed