फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Food Safety Raids on Sweet and Snack Shops Ahead of Holi Festival

Indore News: होली पर मिठाई-नमकीन की दुकानों पर छापे, मौके पर दी जांच रिपोर्ट, मचा हड़कंप

Thu, 13 Mar 2025 10:56 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 13 Mar 2025 10:56 AM IST
सार

Indore News: खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मिठाई व नमकीन दुकानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की मौके पर ही जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई। अभियान के तहत 16 नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे गए और जागरूकता कैंप भी आयोजित किया गया।

विज्ञापन
Indore News: Food Safety Raids on Sweet and Snack Shops Ahead of Holi Festival
अधिकारियों ने दुकानों से सैंपल लिए - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर जिले में होली त्यौहार के मद्देनजर उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा अभियान प्रारंभ किया गया है। अपर कलेक्टर गौरव बैनल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन  द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाईयां की जा रही है। इसी के साथ-साथ आमजन एवं खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच करने के आसान तरीकों से अवगत कराने के लिए प्रशिक्षित एवं जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


होली त्यौहार को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा जांच के लिए नमूने लिए गए
अपर कलेक्टर गौरव बेनल द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के तीन दल बनाकर होली त्यौहार को लेकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की विशेष निगरानी हेतु आदेशित किया गया। जिसके परिपालन में  खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा खाद्य पदार्थों के 16 नमूने जांच के लिए लिए गए। जिसके अंतर्गत श्रीनाथ स्वीट्स नमकीन बेकरी छावनी से मावा पेड़ा व मिल्क केक, श्रीजी नमकीन आरएनटी मार्ग से रतलामी सेव व बेसन, श्री कृष्णा दूध दही भंडार छावनी से पनीर व घी, एम.एम.बी होटल प्राइवेट लिमिटेड छावनी से मावा बर्फी व बेसन लड्डू, जैन मिठाई भंडार एंड नमकीन देपालपुर से मलाई बर्फी व दूध कतली, आराध्या स्वीट्स देपालपुर से मलाई बर्फी के नमूने जांच के लिए लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Indore News: 10 करोड़ के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, जानिए कैसे हुई बड़ी गड़बड़ी!


बेटमा में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा बेटमा में चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला (Food Safety On wheels) की सहायता से जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में आमजन एवं  खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के आसान तरीकों से जागरूक एवं प्रशिक्षित किया गया। साथ ही खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों के निर्माण में फोर्टिफाइड फूड का उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही खाद्य कारोबार कर्ताओं के लिए ग्राम बेटमा में खाद्य सुरक्षा प्रशासन के द्वारा लाइसेंस रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया गया।

खाद्य पदार्थों मौके पर की गई जांच
एफएसडब्लू की सहायता से ग्राम बेटमा स्थित विभिन्न दुकानों से लगभग 25 नमूने लिए जाकर खाद्य पदार्थों की जांच मौके पर ही की गई तथा विक्रेताओं को जांच रिपोर्ट तुरंत प्रदान की गई ।

विस्तृत जांच हेतु सैंपल भेजे भोपाल
चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल के द्वारा लिए गए सभी 16 नमूने विस्तृत जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed