फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Fire in the workshop of Indore's car showroom Sanghi Motors, more than ten vehicles burnt.

Indore News: इंदौर के कार शोरुम सांघी मोटर्स के वर्कशाॅप मेें आग, दस से ज्यादा गाडि़यां जली

Tue, 11 Jun 2024 10:28 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 11 Jun 2024 10:28 AM IST
सार

आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड कंट्रोल रुम में रात एक बजे मिली। इसके बाद चार दमकलें मौके की तरफ रवाना हुई। वर्कशाॅप के पिछले हिस्से में लगी थी। वहां पर आईल व पेट्रोल होने के कारण आग को बेकाबू होने में देर नहीं लगी।

विज्ञापन
Indore News: Fire in the workshop of Indore's car showroom Sanghi Motors, more than ten vehicles burnt.
शोरुम में आग में चली कारें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के कार शोरुम सांघी मोटर्स के वर्कशाॅप में मंगलवार देर रात आग लग गई। आग की चपेेट मेें सर्विसिंग के लिए आई दस से ज्यादा गाडि़यां जल गई। सुबह वर्कशाॅप पर कारों के मालिक पहुंचे।

विज्ञापन

वर्कशाॅप पलासिया की संकरी गली में है और रात को वहां दूसर वाहन पार्क थे, इसलिए दमकलों को जाने में भी समय लग गया। इस कारण समय पर आग को नहीं बुझाया जा सका। आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं चली हैै।आग बुझान मेें पांच से ज्यादा टैंकर पानी लगा।

विज्ञापन

आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड कंट्रोल रुम में रात एक बजे मिली। इसके बाद चार दमकलें मौके की तरफ रवाना हुई। नगर निगम कंट्रोल रुम से पानी के टैैंकर भी पहुंचे।आग वर्कशाॅप के पिछले हिस्से में लगी थी। वहां पर आईल व पेट्रोल होने के कारण आग को बेकाबू होने में देर नहीं लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वर्कशाॅप पर रात को गार्ड भी तैनात थे, लेकिन वे आग नहीं बुझा पाए। उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक आग विकराल रुप ले चुकी थी और उसकी चपेट में दस से ज्यादा कारें व अन्य वाहन आ गए।


 

पांच कारें तो जलकर पूरी तरह खाक हो गई। आग के कारण एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। वर्कशाॅप मेें रखे उपकरण, कम्प्यूटर भी जल गए। वर्कशाॅप के खुले हिस्से में भी कुछ वाहन खड़े थे, जो आग की चपेट मेें आने से बच गए। आग बुझाने का काम सुबह आठ बजे तक जारी रहा। आग लगने की एक घटना स्टाॅर चौराहे के पास भी घटी। यहां एक चाय की दुकान में आग लग गई। जिसे मौके पर पहुंची दमकलों ने बुझा दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed