फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news fire accident building inspection by officers

Indore News: कल से प्रमुख इमारतों की जांच, आग की घटनाओं ने बढ़ी प्रशासन की चिंता, कलेक्टर ने दिए आदेश

Tue, 19 Mar 2024 10:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 19 Mar 2024 10:17 PM IST
सार

अगले दस दिनों में जी+3 एवं इससे अधिक ऊंचाई के भवनों की जांच होगी, अग्निशमन व्यवस्था के लिए नए वाहन खरीदे जाएंगे और अमले को बढ़ाया जाएगा
 

विज्ञापन
indore news fire accident building inspection by officers
इंदौर में हुई अधिकारियों की बैठक। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में पिछले दिनों आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इन्हें रोकने के लिए अब प्रशासन कई स्तर पर प्रयास करेगा। अग्निशमन व्यवस्था के लिए नए वाहन खरीदे जाएंगे और अमले में बढ़ोत्तरी की जाएगी। अगले दस दिनों में सभी जी+3 एवं इससे अधिक ऊंचाई के भवनों में सुरक्षा प्रबंधों की जांच होगी। इसके लिए दलों का गठन किया गया है। हाईराइज बिल्डिंग में अग्निशमन के लिए विशेष वाहन खरीदे जाएंगे। हॉस्पिटल और होस्टलों में भी सुरक्षा प्रबंधों की जांच होगी।
विज्ञापन


यह जानकारी आज यहां कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा ली गई आपदा प्रबंधन संबंधी बैठक में दी गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर गौरव बेनल, सपना लोवंशी, रोशन राय, निशा डामोर, पुलिस अधीक्षक, फायर ब्रिगेड एस.के. कनकने, पुलिस से प्रमोद सोनकर, नगर निगम के अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन सहित सभी एसडीएम और नगर निगम के भवन अधिकारी, एसडीआरएफ के अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि शहर की जरूरत के मान से अग्निशमन के लिए नए वाहन खरीदे जाएंगे। ड्रायवर सहित सहायक कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अगले दस दिनों में सभी जी+3 एवं इससे अधिक ऊंचाई के भवनों में सुरक्षा प्रबंधों की जांच होगी। इसके लिए दलों का गठन किया गया है। हाईराइज बिल्डिंग में अग्निशमन के लिए विशेष वाहन खरीदे जाएंगे। हॉस्पिटल और होस्टलों में भी सुरक्षा प्रबंधों की जांच होगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने जी +3 एवं उससे अधिक तथा 15 मीटर से ऊंचे समस्त भवनों में जांच के लिए समिति का गठन किया है। इंदौर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र हेतु अलग-अलग समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed