{"_id":"67ffd596356365c5e500c043","slug":"indore-news-factory-worker-mysteriously-dies-cctv-reveals-shocking-truth-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: फैक्ट्री में मजदूर की रहस्यमयी मौत, CCTV में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: फैक्ट्री में मजदूर की रहस्यमयी मौत, CCTV में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
Wed, 16 Apr 2025 09:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 16 Apr 2025 09:36 PM IST
सार
Indore News: इंदौर के बाणगंगा इलाके की एक फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर की रहस्यमयी मौत हो गई। सीसीटीवी में मजदूर खुद गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों के लापता होने से पुलिस की परेशानी बढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के बाणगंगा इलाके स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिवार ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए फैक्ट्री परिसर से सीसीटीवी फुटेज जब्त किए हैं। मंगलवार को जब्त किए गए फुटेज में मृतक मजदूर फैक्ट्री के गेट पर खुद गिरता हुआ नजर आ रहा है, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
पुलिस ने दिखाई सीसीटीवी फुटेज, जांच में जुटी टीम
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सीसीटीवी फुटेज दिखाए और उन्हें प्रारंभिक जानकारी से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में यह स्पष्ट दिख रहा है कि मजदूर खुद गिरा है, हालांकि अभी मौत के असली कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस द्वारा जब्त किए गए सीसीटीवी फुटेज की तकनीकी जांच भी करवाई जा रही है।
परिजन बोले, फैक्ट्री की लापरवाही से गई जान
एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने बताया कि सोमवार को सांवेर रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले कैलाश पुत्र लच्छू लोधी की अचानक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा लिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उधर, कैलाश के परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने समय पर उपचार नहीं दिया, जिससे उसकी जान गई। इसी के मद्देनज़र मंगलवार को पुलिस टीम फैक्ट्री पहुंची और जरूरी जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
हार्ट अटैक की आशंका, परिवार में पसरा मातम
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को आशंका है कि कैलाश की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई होगी। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के असली कारण का पता चलेगा। कैलाश इंदौर में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। उसका एक भाई भी है जो मारूति नगर इलाके में रहता है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है। परिवार में शोक का माहौल है।