फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Elections without the meeting of star campaigners in Indore, neither Modi's meeting, nor Priyanka

Indore News: इंदौर में स्टार प्रचारकों की सभा के बगैर चुनाव, न मोदी की सभा, न प्रियंका का रोड शो

Thu, 09 May 2024 02:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 09 May 2024 02:31 PM IST
सार

इंदौर मेें चुनाव एकतरफा होने के कारण दोनो ही प्रमुख दलों के नेता इंदौर के चुनावी माहौल से गायब हैै। वे इंदौर तो आ रहे है,लेकिन यहां से वे दूसरे लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं लेने जा रहे है।
 

विज्ञापन
Indore News: Elections without the meeting of star campaigners in Indore, neither Modi's meeting, nor Priyanka
इस बार इंदौर से स्टार प्रचारकों ने बनाई दूरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार लोकसभा चुनाव का माहौल इंदौर में नीरस है। कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन पत्र वापस लिया। कांग्रेस इस बार चुनावी मैदान से बाहर है,इसलिए राहुल और प्रियंका गांधी की सभा का सवाल ही नहीं उठता, लेकिन भाजपा के स्टार प्रचारकों ने भी इंदौर से दूरी बना ली है,क्योकि इंदौर में भाजपा के लिए अब बड़ी चुनौती नहीं है।

विज्ञापन

बम की नामवापसी से पहले इंदौर में कांग्रेस नेता सचिन पायलेट आए जरुर थे। उन्होंने आसपास की लोकसभा सीटों पर चुनावी सभाएं ली, लेकिन इंदौर मेें उनका कोई कार्यक्रम नहीं था। बम की नाम वापसी की एक वजह यह भी थी। विधानसभा चुनाव में इंदौर में प्रियंका गांधी की सभा और रोड शो दोनों हुआ था। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बड़ा गपपति से राजवाड़ा तक रोड शो किया था।

विज्ञापन

इंदौर आकर दूसरी लोकसभा क्षेत्रों में सभाएं लेने जा रहे है नेता

इंदौर मेें चुनाव एकतरफा होने के कारण दोनो ही प्रमुख दलों के नेता इंदौर के चुनावी माहौल से गायब हैै। वे इंदौर तो आ रहे है,लेकिन यहां से वे दूसरे लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं लेने जा रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार और खरगोन मेें ले चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वे इंदौर से ही होकर इन लोकसभा क्षेत्रों मेें पहुंचे, लेकिन इस बार इंदौर की जनता उनका भाषण सुन नहीं पाई,क्योकि इंदौर में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के सामने कोई  बड़ी चुनौती नहीं है।


उनके लिए पांच साल पहले हुए लोकसभा चुनाव मेें मोदी ने दशहरा मैदान में चुनावी सभा ली थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी, नितिन गडकरी सहित भाजपा के कई स्टार प्रचारकों ने सभाएं ली थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed