फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: ED raids the premises of Indore land mafia Champu Ajmera, interrogated regarding bank scam.

Indore News: इंदौर के भूमाफिया चंपू अजमेरा के ठिकानों पर ईडी का छापा, बैंक घोटाले को लेकर पूछताछ

Wed, 31 Jan 2024 02:22 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 31 Jan 2024 02:22 PM IST
सार

दस से ज्यादा प्रकरण दर्ज होने के बावजूद चंपू जमानत पर जेल से बाहर है। सुबह जब ईडी की टीम चंपू के पालीवाल नगर स्थित निवास पर पहुंची तो चंपू घर पर ही था। अफसरों ने सेटेलाइट काॅलोनी में हुए बैंक घोटाले को लेकर चंपू व उसकी पत्नी योगिता से पूछताछ शुरू की।

विज्ञापन
Indore News: ED raids the premises of Indore land mafia Champu Ajmera, interrogated regarding bank scam.
भूमाफिया चंपू अजमेरा - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

कई लोगों को प्लाॅट के नाम पर ठगने वाले भूमाफिया चंपू अजमेरा के ठिकानों पर बुधवार को ईडी ने छापा मारा। चंपू के चार ठिकानों पर सुबह से सर्चिंग ईडी अफसरों ने शुरू की। पहले भी ईडी भूमाफिया के घर से दस्तावेज जब्त कर चुकी है। भूमाफिया चंपू पर बाणगंगा, लसूडिया, तेजाजी नगर और तुकोगंज मेें धोखाधड़ी के केस दर्ज है।

विज्ञापन


मामले कोर्ट में चल रहे है। इस बार ईडी ने 100 करोड़ से ज्यादा के बैंक घोटाले को लेकर सर्चिंग की है। चंपू के अलावा अम्बिका साल्वेक्स के कर्ताधर्ता कैलाश गर्ग के यहां भी टीम पहुंची है।

विज्ञापन

दस से ज्यादा प्रकरण दर्ज होने के बावजूद चंपू जमानत पर जेल से बाहर है। सुबह जब ईडी की टीम चंपू के पालीवाल नगर स्थित निवास पर पहुंची तो चंपू घर पर ही था। अफसरों ने सेटेलाइट काॅलोनी में हुए बैंक घोटाले को लेकर चंपू और उसकी पत्नी योगिता से पूछताछ शुरू की और दस्तावेज जांचे। इस काॅलोनी में कितने प्लाॅट बेचे गए और किस तरह लोन हुए। इसके बारे में जानकारी जुटाई गई। सर्चिंग दोपहर तक जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंपू बना था डायरेक्टर

वर्ष 2008 मेें सेटेलाइट काॅलोनी विकसित की गई थी। पहले इस कंपनी के डायरेक्टरों मे चंपू शामिल नहीं था। कंपनी से कैलाश गर्ग और सुरेश गर्ग जुड़े और दो बैंकों से कर्ज लिया। कंपनी ने बाद में चंपू को कागजों पर डेवलपर्स बताते हुए सौदे करने की पाॅवर आफ अटर्नी दे दी।



कंपनी में बाद में चंपू और उसकी पत्नी भी डायरेक्टर बन गए,लेकिन बाद में प्लाॅटों को लेकर डायरेक्टरों के बीच विवाद हो गए। बैैंक में गिरवी रखे प्लाॅटों के सौदे भी होने से विवाद हुआ था। हाईकोर्ट ने प भूमाफिया से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए जो कमेटी बनाई है। उसमें सेटेलाइट काॅलोनी के मामले भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed