फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Due to code of conduct, Malwa festival was organized in the rain instead of summer, danced while

Indore News: आचार संहिता के चक्कर में गर्मियों के बजाए बारिश में लगा दिया मालवा उत्सव, भीगते हुए किया नृत्य

Thu, 13 Jun 2024 11:50 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 13 Jun 2024 11:50 AM IST
सार

आमतौर पर मालवा उत्सव अप्रैल या मई माह मेें आयोजित होता रहा है। इसके लिए सांस्कृति विभाग, इंदौर विकास प्राधिकरण, नगर निगम से अनुदान मिलता है। इंदौर में मालवा उत्सव की कमान लोक संस्कृति मंच ने संभाल रखी है।

विज्ञापन
Indore News: Due to code of conduct, Malwa festival was organized in the rain instead of summer, danced while
बारिश की भेंट चढ़ी मालवा उत्सव की प्रस्तुती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार के सालाना आयोजन मालवा उत्सव मेले को इस बार इंदौर में मानसून सीजन में लगा दिया। उसका खामियाजा देशभर से आए कलाकारों और हस्थ शिल्पियों को उठाना पड़ रहा है। उत्सव के पहले दिन बारिश की भेंट चढ़ पाया। न ठीक से मंच पर प्रस्तुतियां हो सकी, न स्टाॅल पर हस्तशिल्प बिके। अब बचे चार दिन अलग-अलग प्रांतों से आए लोगों को अपने उत्पाद बिकने की आस है।

विज्ञापन

आमतौर पर मालवा उत्सव अप्रैल या मई माह मेें आयोजित होता रहा है। इसके लिए सांस्कृति विभाग, इंदौर विकास प्राधिकरण, नगर निगम से अनुदान मिलता है। इंदौर में मालवा उत्सव की कमान लोक संस्कृति मंच ने संभाल रखी है।

विज्ञापन


इस मंच के कर्ता-धर्ता सांसद शंकर लालवानी खुद है। उनका कहना है कि आचार संहिता के कारण गर्मी के समय मेला नहीं लग पाया। इसे जून माह में लगाया गया है। बारिश से बचने के इंतजाम भी किए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही नृत्य हो पाया, बगैर प्रस्तुती के लौटे कलाकार

 

लालबाग पैलेस में लगे मालवा उत्सव के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर की प्रतिकृति वाला मंच भव्य मंच बनाया गया है। बुधवार को उत्सव की औपचारिक शुरूआत की गई। इसके बाद गुजरात से आए कलाकारों ने सिद्धि धमाल नृत्य शुरू ही किया था कि बारिश शुरू हो गई।



आधी-अधूरी प्रस्तुती देकर कलाकार मंच से उतर गए। बारिश आधे घंटे तक नहीं रुकी। इस बीच मंच की लाइट बंद कर दी गई। नृत्य देखने आए लोग भी बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। अपनी प्रस्तुती के इंतजार में अलग-अलग प्रांतों से आए कलाकारों को मायूस होकर लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed