{"_id":"67dfaee9fdd3e7e297018517","slug":"indore-news-dismissed-constable-stole-rs-1-5-crore-entered-the-flat-wearing-a-burqa-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बर्खास्त कांस्टेबल ने की डेढ़ करोड़ की चोरी, बुर्का पहनकर घुसा था साली के फ्लैट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बर्खास्त कांस्टेबल ने की डेढ़ करोड़ की चोरी, बुर्का पहनकर घुसा था साली के फ्लैट में
Sun, 23 Mar 2025 12:19 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:19 PM IST
सार
13 मार्च को शुभ लाभ प्राइम टाउनशिप के फ्लैट में चोरी हो गई थी। यह फ्लैट ब्यूटी पार्लर संचालिका शिवाली जादौन का है। वह अपने लिव इन पाटर्नर अंकुश निवासी एरोड्रम के साथ यहां रहती थी। उसके फ्लैट से तीन बैग चोरी हो गई थे। जिसमे सोना और नकद रुपये थे।
विज्ञापन
चोरी की वारदात का खुलासा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पलासिया क्षेत्र में पुलिस विभाग से बर्खास्त एक कांस्टेबल ने एक फ्लैट में डेढ़ करोड़ की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के कारण उसे कुछ वर्षों पहले पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया था। उसने जिस फ्लैट में चोरी की वह एक बिल्डर की लिव इन पाटर्नर और खुद की साली का है। महिला ने ही फ्लैट में चोरी होने की शिकायत पुलिस थाने में की थी। जांच के दौरान पुलिस को दो बुर्का पहने लोग फ्लैट से जाते हुए दिखे थे। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करके पता लगाया कि वारदात में फरियादी का जीजा और उसका साथी शामिल है।
विज्ञापन
बता दें, 13 मार्च को शुभ लाभ प्राइम टाउनशिप के फ्लैट में चोरी हो गई थी। यह फ्लैट ब्यूटी पार्लर संचालिका शिवाली जादौन का है। वह अपने लिव इन पाटर्नर अंकुश निवासी एरोड्रम क्षेत्र के साथ यहां रहती है। उसके फ्लैट से तीन बैग चोरी हो गए थे। इनमें सोना और नकद रुपये थे। कुल डेढ़ करोड़ की चोरी फ्लैट से हुई थी। शिवानी ने पलासिया थाने में इसकी शिकायत की थी, जबकि शिवाली भी इस वारदात की साजिश में शामिल थी। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया है। जांच में खुलासा हुआ कि शिवानी का जीजा धीरु थापा निवासी डीआरपी लाइन और उसका दोस्त छोटू चोरी की वारदात में शामिल हैं। दोनों बुर्का पहनकर फ्लैट में चोरी करने घुसे थे। दोनों मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए थे।
विज्ञापन
इसलिए कराई वारदात
शिवाली को लग रहा था कि अंकुश उसे छोड़ सकता है। अंकुश प्रॉपर्टी के सौदों के रुपये अक्सर शिवाली के पास रखता है। शिवाली ने यह बात अपने जीजा धीरू थापा को बताई और फिर तीनों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के समय शिवाली घर से बाहर चली गई थी।
विज्ञापन
