फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: Direct flights to Jodhpur, Udaipur and Nashik suspended, passengers offered refunds or connection

Indore News: इंदौर की तीन फ्लाइट आज से बंद, एडवांस बुकिंग वालों को रिफंड या कनेक्टिंग फ्लाइट मिलेगी

Fri, 01 Aug 2025 10:09 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 01 Aug 2025 10:09 AM IST
सार

Indore News: इंदौर से जोधपुर के लिए चार कनेक्टिंग फ्लाइट हैं। इंदौर से यात्री अब उदयपुर के लिए इंदौर से वाया दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु होते हुए जा सकेंगे।

विज्ञापन
Indore news: Direct flights to Jodhpur, Udaipur and Nashik suspended, passengers offered refunds or connection
इंदौर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर एयरपोर्ट से तीन शहरों के लिए चलने वाली सीधी फ्लाइट बंद हो गई है। आज से ही यह फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा बंद कर दी गई हैं। इससे इंदौर से नासिक, उदयपुर और जोधपुर के लिए लोगों को सीधी फ्लाइट मिलना बंद हो जाएगी। इन तीनों फ्लाइट का संचालन इंडिगो एयरलाइंस कंपनी कर रही थी जिसने तीनों ही रूटों पर कुछ दिन पहले एडवांस बुकिंग बंद कर दी थी। वहीं जिन यात्रियों ने बहुत पहले से एडवांस बुकिंग करा ली थी, उन्हें कंपनी अब रिफंड या फिर कनेक्टिंग फ्लाइट का ऑप्शन दे रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: पैदल यात्रियों को बड़ी राहत, इंदौर में बनेंगे 4 नए फुट ओवरब्रिज, 3 पुराने होंगे ठेके पर
विज्ञापन


यह फ्लाइट आज से बंद
जोधपुर फ्लाइट (6E-7358/7359): सुबह 10:40 बजे इंदौर से रवाना होकर 12:20 बजे जोधपुर पहुंचती थी। वापसी में यह फ्लाइट दोपहर 12:45 बजे जोधपुर से उड़ान भरकर 1:15 बजे इंदौर आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदयपुर फ्लाइट (6E-7348/7424): दोपहर 2:40 बजे इंदौर से रवाना होकर 3:40 बजे उदयपुर पहुंचती थी। वहां से शाम 4:20 बजे रवाना होकर 5:25 बजे इंदौर लौटती थी।
नासिक फ्लाइट (6E-7109/7155): दोपहर 2:45 बजे इंदौर से रवाना होकर 3:55 बजे नासिक पहुंचती थी। नासिक से शाम 4:15 बजे उड़ान भरकर 5:25 बजे इंदौर लौटती थी।

अब यह विकल्प
इंदौर से जोधपुर के लिए चार कनेक्टिंग फ्लाइट हैं। इंदौर से यात्री अब उदयपुर के लिए इंदौर से वाया दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु होते हुए जा सकेंगे। 10 से ज्यादा फ्लाइट इंदौर से मिलेंगी। इसी तरह इंदौर से नासिक जाने वाली यात्री इंदौर से वाया दिल्ली और हैदराबाद की कनेक्टिंग फ्लाइट लेकर नासिक जा सकेंगे। हालांकि इन कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया आम फ्लाइट से दो से ढाई गुना तक लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed