फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news dengue malaria cases increase

Indore News: डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा, 9 क्षेत्रों में मिले नए मरीज, आंकड़ा 400 के पार

Sun, 06 Oct 2024 09:05 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजीटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजीटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 06 Oct 2024 09:05 AM IST
सार

दीपावली के बाद थमेगा प्रकोप, अस्पतालों में लंबी लाइनें, 9 डेंगू पीड़ितों में 4 नाबालिग मरीज भी शामिल
 

विज्ञापन
indore news dengue malaria cases increase
डेंगू - फोटो : Freepik.com

विस्तार

कल सेंट्रल जेल इन्दौर सहित शहर के 9 इलाकों में डेंगू बुखार के 9 नए मरीज सामने आए हैं। इन मरीजों में 4 साल के मासूम बच्चे से लेकर 48 साल तक के मरीज शामिल हैं। महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज माइक्रो लैब से डेंगू बुखार पीड़ितों की रिपोर्ट मिलते ही कल इन्दौर जिले में डेंगू बुखार पीड़ितों की संख्या 400 के आंकड़े को पार गई है। मलेरिया विभाग के अनुसार कल 9 मरीजों की ब्लड रिपोर्ट मिलने के बाद इस साल डेंगू पीड़ितों की संख्या कल तक 405 हो गई है। कल जो नए मरीज मिले हैं, उनमें इन्दौर निवासी 4 वर्षीय अनमोल सहित 4 नाबालिग भी शामिल हैं। अन्य 3 नबालिग मरीजों में ट्रैजर विहार निवासी सात वर्षीय अवि, सेलटैक्स कालोनी निवासी 11 वर्षीय बेबी नूपुर और नालंदा परिसर निवासी 14 वर्षीय अर्पिता शामिल है।
विज्ञापन


कल इन इलाकों में मिले नए 9 मरीज
मलेरिया विभाग के रिकार्ड के अनुसार सेंट्रल जेल, एबी रोड एक्सिस बैंक के पीछे, जॉय बिल्डर्स कॉलोनी ओल्ड पलासिया, बाबूल नगर पालदा, नालंदा परिसर केसरबाग रोड, सेल टैक्स कॉलोनी गुमास्ता नगर, भंवरकुआं, ट्रैजर विहार कॉलोनी सहित वात्सल्य नगर इन्दौर, इन इलाकों में 9 नए डेंगू पीड़ित मिले हैं। 
विज्ञापन


डेंगू का लार्वा मिलने पर कल फिर ऑनस्पॉट फाइन कर जुर्माना वसूला
शहर में डेंगू बुखार वाले मच्छरों की पैदाइश अथवा पनपने का मुख्य कारण जमा पानी मे लार्वा मिलने पर अब मलेरिया विभाग की टीम अन्य सम्बन्धित विभागों की टीम के साथ मिलकर ऑनस्पॉट चालान बना रही है। कल भंवरकुआं चौराहा इलाके में बॉयज होस्टल, टॉयर की दुकान, चाय- कॉफी कैफे सहित कंस्ट्रक्शन साइट यानी भवन निर्माण स्थलों पर जांच करने के दौरान जमा पानी में डेंगू बुखार वाले मच्छरों का लार्वा पाया गया। मलेरिया अधिकारी के अनुसार निगम के अधिकारियों ने तत्काल सभी का 500-500 रुपए का ऑनस्पॉट फाइन कर जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन


लार्वा की वजह से फैल रहा डेंगू
इस साल डेंगू पीड़ितों की संख्या कल तक 405 तक पहुंच गई है, जिसमें 45 बच्चे सहित 238 पुरुष व 167 महिला मरीज शामिल है। इतने डेंगू पीड़ितों के मिलने का मुख्य कारण जमा पानी में डेंगू का लार्वा ही है। इसलिए ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए ऑनस्पॉट फाइन किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed