{"_id":"68e4ed66d62124c3e0067d6f","slug":"indore-news-delhi-indore-train-halted-in-jungle-after-smoke-from-short-circuit-caused-by-rats-panics-passenger-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: चूहों का आतंक, दिल्ली इंदौर एक्सप्रेस रोकनी पड़ी, 'शॉर्ट सर्किट' के बाद कोच में फंसे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: चूहों का आतंक, दिल्ली इंदौर एक्सप्रेस रोकनी पड़ी, 'शॉर्ट सर्किट' के बाद कोच में फंसे यात्री
Tue, 07 Oct 2025 04:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 07 Oct 2025 04:20 PM IST
सार
Indore News: दिल्ली से इंदौर आ रही एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार सुबह चूहों द्वारा तार काटने से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण धुआं फैल गया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
चूहों ने रोकी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से इंदौर के लिए रवाना हुई दिल्ली-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस (20156) में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ट्रेन के बी-4 कोच में अचानक धुआं भरने लगा। आग लगने के संदेह और फायर अलार्म बजने से सो रहे यात्री घबराकर जाग उठे और कोच में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को कोटा के नजदीक जंगल में ही रोक दिया।
यह भी पढ़ें...
Indore News: दो बेटियों के पिता ने लगाई फांसी, बैंक वालों ने धमकाया, हंसता-खेलता परिवार उजड़ा
चूहों की करतूत से हुई परेशानी
रेलवे स्टाफ तुरंत हरकत में आया और कोच में पहुंचकर सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा। शुरुआती जांच में पता चला कि कोच में शॉर्ट सर्किट हुआ था, जिसके कारण धुआं निकल रहा था। रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि संभवतः चूहों ने तार काट दिए थे, जिससे यह शॉर्ट सर्किट हुआ। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद तार को ठीक किया गया और अन्य बोगियों की भी जांच की गई।
विज्ञापन
जंगल में खड़ी रही ट्रेन, यात्री हुए परेशान
इस पूरी घटना के दौरान ट्रेन लगभग 15 मिनट तक जंगल के बीच खड़ी रही, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। सुबह 5:30 बजे हुए इस हादसे के कारण कई यात्री, खासकर बच्चे और महिलाएं, काफी डर गए थे। तकनीकी खराबी दूर होने और पूरी तरह से जांच के बाद ही यात्रियों को वापस कोच में बैठाया गया और ट्रेन को इंदौर के लिए रवाना किया गया।
इंदौर आने वाली बरेली-इंदौर एक्सप्रेस का मार्ग भी बदलेगा
रेलवे जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर 25 नवंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक अपग्रेडेशन कार्य किया जाएगा। इस कारण इंदौर आने वाली एक ट्रेन का मार्ग अस्थायी रूप से बदला जाएगा। गाड़ी संख्या 14320 बरेली-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन 26 नवंबर से 7 जनवरी तक अपने नियमित मार्ग के बजाय ग्वालियर-गुना-बीना मार्ग से संचालित होगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले गाड़ियों की स्थिति की जानकारी एनटीईएस ऐप या रेलवे की वेबसाइट से जरूर चेक करें। मार्ग बदलने से यह ट्रेन के नियमित रूट पर आने वाले झांसी स्टेशन पर नहीं जाएगी, जिससे इस स्टेशन पर उतरने और चढ़ने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।