फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Daughter-in-law harassed, father-in-law suffering from cancer had to leave home in Indore

Indore News: बहू ने इतना सताया कि कैंसर पीड़ित ससुर को छोड़ना पड़ा घर, पुलिस में पहुंचा हाईप्रोफाइल विवाद

Thu, 30 Oct 2025 06:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 30 Oct 2025 06:33 PM IST
सार

पुलिस को की गई शिकायत में सास कनक लता ने बताया कि बेटे नितेश सिंघानिया की शादी दो साल पहले रुचि से हुई थी। दोनो शादी के बाद हनीमून पर यूरोप गए थे। वहां से लौटने के बाद बहू अपने मायके गई और शादी में चढ़ाए सारे गहने वहां छोड़कर आ गई। 

विज्ञापन
Indore News: Daughter-in-law harassed, father-in-law suffering from cancer had to leave home in Indore
घरेलू विवाद का मामला पुलिस तक पहुंचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 इंदौर के एक हाईप्रोफाइल परिवार के घरेलू विवाद का मामला पुलिस तक पहुंचा है। सास और ससुर ने अपनी बहू की शिकायत पुलिस को की है। गाजियाबाद निवासी बहू पर आरोप है कि उसके कारण कैंसर पीड़ित ससुर विनोद को अपना घर छोड़ना पड़ा। बहू रुचि शर्मा ने पहले अपने पति नीतेश, ससुर, पति की बहन और उसके पति पर प्रताड़ना का केस दर्ज करा चुकी है।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस जांच के बाद में पति को छोड़कर सभी के नाम हटा दिए गए थे। बहू रुचि शर्मा गाजियाबाद से फिर इंदौर आई है और घर तथा संपत्ति पर अपना हक जताते हुए रहने लगी। इस कारण ससुर को घर छोड़ना पड़ा और पुलिस अफसरों को शिकायत की। पति नितिन की मां का कहना है कि बहू रुचि लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर परिवार को बदनाम कर रही है।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Indore Weather:  सर्द हवाओं का डेरा, सूरज की दिन भर लुकाछिपी; सात डिग्री गिरा पारा, तेज पवन से हुई सिहरन

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को की गई शिकायत में सास कनक लता ने बताया कि बेटे नितेश सिंघानिया की शादी दो साल पहले रुचि से हुई थी। दोनों शादी के बाद हनीमून पर यूरोप गए थे। वहां से लौटने के बाद बहू अपने मायके गई और शादी में चढ़ाए सारे गहने वहां छोड़कर आ गई। इसके बाद बहू का व्यवहार हमसे बदल गया। नितेश के साथ भी वह झगड़े करने लगी। इसके बाद वह फिर गाजियाबाद चली गई।


दीपावली के पहले फिर लौटी और घर में रहकर रोज विवाद कर रही है और हमें बदनाम करने की धमकी देती है। वह घर का हिस्सा देने का भी दबाव बना रही है। झूठे केसों के डर से मेरे पति को घर छोड़ना पड़ा। कनक ने आरोप लगाया कि बहू ने अपने पहले पति को प्रताड़िता किया था और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। सास की शिकायत पर लसुडि़या थाने में केस भी दर्ज हुआ है। इस मामले में रुचि ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में आवेदन दिया था, लेकिन कोर्ट ने जमानत अर्जी नामंजूर की दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed