फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news crime school students fight

Indore News: इंदौर में स्कूल के छात्रों पर हमला, चाकू-बेल्ट से की मारपीट, जान बचाकर भागी छात्राएं

Mon, 26 Feb 2024 04:05 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 26 Feb 2024 04:05 PM IST
सार

दो छात्र हुए घायल, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना। 
 

विज्ञापन
indore news crime school students fight
हावड़ा पुलिस ने देहव्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

विस्तार

दसवीं बोर्ड की परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं पर अज्ञात गुंडों ने सोमवार दोपहर हमला कर दिया। इंदौर के छत्रीबाग इलाके में यह घटना हुई। गुंडों ने छात्रों पर चाकू, बेल्ट और चेन से हमले किए। झगड़े में दसवीं के दो छात्र घायल हो गए। हमले के दौरान वहां पर कई छात्राएं भी खड़ी थीं जो बड़ी मुश्किल से वहां से भागकर बचीं। घायल छात्रों को नजदीकी अस्पताल ले में भर्ती किया है। घायलों के नाम राघव साबू और वंश खांगे बताए जा रहे हैं। पुलिस को अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


क्या है मामला
दसवीं बोर्ड की परीक्षा चल रही है। परसराम पुरिया अग्रवाल स्कूल के सामने अलग-अलग स्कूलों के छात्र एग्जाम देकर बाहर बात कर रहे थे। उसी स्कूल के कुछ छात्र भी थे जो अपने टीचर्स को पेपर चेक कराने आए थे। इसी समय दो बाइक और एक स्कूटर पर छह से सात गुंडे वहां पर आ गए। बिना किसी बात के गुंडों ने  स्टूडेंट्स को मारना शुरू कर दिया। गुंडों ने कहा कि बहुत तेज चल रहे हो। दो स्टूडेंट को चोट आई, जिन्हें निजी अस्पताल ले गए।  बताया जा रहा है कि एक को सिर में और एक को पीठ में चोट आई है। स्कूल स्टाफ से जुड़े लोगों ने बताया कि स्कूल के सामने परीक्षा पेपर जांच कराने आए छात्रों पर हमला हुआ है। हमलावर के हाव-भाव ऐसे लग रहे थे कि जैसे ड्रग्स के नशे में हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed