फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news crime pregnant lady died

Indore News: पानी की बाल्टी में गिरने से गर्भवती महिला की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की

Sun, 17 Mar 2024 02:44 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर
अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 17 Mar 2024 02:44 PM IST
सार

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। घटना के समय पति कम पर गए हुए थे।

विज्ञापन
Indore news crime pregnant lady died
Indore - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। बाथरूम की बाल्टी में औंधे मुंह गिरने से महिला ने दम तोड़ दिया। पड़ोस में रहने वाली महिला को सबसे पहले घटना का पता चला। उस वक्त महिला का पति काम पर गया हुआ था। घटना शनिवार को हुई। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है और मायके वालों को भी बुलवाया है।
विज्ञापन

 

पुलिस ने बताया की शैलजा द्विवेदी (27) के पति तरुणेंद्र पीथमपुर की एक निजी कंपनी में क्वालिटी मैनेजर हैं। तरुणेंद्र राऊ की नंद विहार कॉलोनी में रहते हैं। तरुणेंद्र ने बताया कि वे रोज की तरह शनिवार सुबह कंपनी में चले गए थे। उन्हें मकान मालिक की पत्नी सुषमा ने कॉल कर घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन

 

सुषमा ने फोन पर उन्हें बताया कि शैलजा का मोबाइल बहुत देर से बज रहा था। उस पर कई कॉल आ रहे थे लेकिन वह उठा नहीं रही थी। सुबह से कमरे का दरवाजा भी नहीं खुला। इससे सुषमा को आशंका हुई। शैलजा को देखने के लिए सुषमा उसके पास पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुषमा ने घर के बाहर से शैलजा को बुलाया लेकिन वह बाहर नहीं निकली। तब उन्होंने पति तरुणेंद्र को कॉल किया और तुरंत घर आने के लिए कहा। इसके बाद सभी लोगों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा और शैलजा को अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने शैलजा को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद अब पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं पर जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed