फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news crime jail kaidi Prisoners listened to Geeta

Indore News: जेल में कैदियों ने सुनी गीता, अच्छे कर्मों का लिया संकल्प

Wed, 11 Dec 2024 08:26 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 11 Dec 2024 08:26 PM IST
सार

Indore News: पुलिस और संतों ने की पहल, महामंडलेश्वर स्वामी प्रणवानंद सरस्वती ने संबोधित किया, विधायक निधि से स्थापित आर.ओ. प्लांट का लोकार्पण हुआ
 

विज्ञापन
indore news crime jail kaidi Prisoners listened to Geeta
कैदियों ने सीखे जीवन के मंत्र। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। श्रीमद भगवद् गीता में मनुष्य को सदैव कर्म के लिए प्रोत्साहित किया गया है। गीता के माध्यम से मनुष्य को सदैव कर्म करने के साथ-साथ आचार, विचार और आहार शुद्ध रखने का संदेश दिया गया है। यह बात अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत आज जिला जेल इंदौर में वृंदावन के परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी प्रणवानंद सरस्वती द्वारा बंदियों को संबोधित करते हुए कहीं गई। उन्होंने बंदियों को गीता के उपदेश भी सुनाए तथा समस्त बंदियों और बंदिनियों एवं समस्त स्टाफ को गीता की प्रतियां वितरण की। 
विज्ञापन


आरओ प्लांट का लोकार्पण हुआ
कार्यक्रम में विधायक महेंद्र हार्डिया द्वारा विधायक निधि से 3.50 लाख रुपए की लागत के 250 लीटर प्रति घंटा शुद्ध जल प्रदाय करने की क्षमता वाले एक आर.ओ. प्लांट का लोकार्पण किया गया। इस आर.ओ. प्लांट से समस्त बंदियों को शुद्ध पेय जल की उपलब्धता होगी।
विज्ञापन


गीता के दर्शन पर चलने को कहा
कार्यक्रम में विधायक हार्डिया द्वारा बंदियों को गीता के दर्शन का अनुसरण करने का आव्हान किया गया। कार्यक्रम में स्वागत जेल अधीक्षक जवाहर सिंह मंडलोई एवं उप अधीक्षक आलोक वाजपेई, महिला वार्ड प्रभारी अर्चिता बर्डे ने किया। कार्यक्रम में समस्त बंदी एवं जेल स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक जेल अधीक्षक मनोज जायसवाल द्वारा किया गया। आभार जेल चिकित्सक डॉ. जाकिर खान ने माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed