{"_id":"671fc95719bb147082079531","slug":"indore-news-crime-accident-rangoli-girls-car-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: रंगोली बना रही बच्चियों को कार ने कुचला, रहवासियों का आंदोलन, ड्राइवर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: रंगोली बना रही बच्चियों को कार ने कुचला, रहवासियों का आंदोलन, ड्राइवर फरार
Mon, 28 Oct 2024 11:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:14 PM IST
सार
Indore News: दीपावली से पहले घर में पसरा सन्नाटा, ड्राइवर ने बच्चियों पर सीधे कार चढ़ा दी। गुस्साई भीड़ ने कार फोड़ी।
विज्ञापन
हादसे के बाद ड्राइवर तुरंत मौके से भाग गया।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के जय भवानी नगर में सोमवार शाम तेज रफ्तार कार द्वारा दो बच्चियों को कुचलने का मामला सामने आया। दोनों बच्चियां अपने घर के सामने रंगोली बना रही थीं जब तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक तुषार अग्रवाल, जो हुकुमचंद कॉलोनी का निवासी है, मौके से फरार हो गया और गुस्साई भीड़ ने उसकी कार को पलट दिया।
बच्चियों की हालत गंभीर
प्रियांशी (21) पुत्री पवन प्रजापत और निव्या (13) पुत्री आनंद प्रजापत इस दुर्घटना में घायल हुईं। दोनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कार के नंबर MP09ZW7287 के आधार पर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है। दोनों बच्चियों की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने लोगों को समझाया
हादसे के बाद आसपास के रहवासियों ने बच्चियों को कार के नीचे से निकाला। लोग घटना के बाद भड़क गए और कार को पलट दिया। इसके बाद लोगों ने रास्ते पर चक्काजाम किया और नारेबाजी की। एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया।